Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • नागिन 5 की लाने की तैयारी: अब नागिन 4 को धमाकेदार क्लाइमेक्स के साथ खत्म किया जाएगा
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

नागिन 5 की लाने की तैयारी: अब नागिन 4 को धमाकेदार क्लाइमेक्स के साथ खत्म किया जाएगा

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

कोरोना वायरस के कारण देशभर में लॉकडाउन लग गया था. जिसकी वजह से सबकुछ बंद हो गया टीवी-फिल्मों की शूटिंग भी बंद हो गई थी. अब धीरे-धीरे चीजें खुल रही हैं. टीवी शोज की शूटिंग भी शुरू हो गई है. एक्ट्रेस निया शर्मा भी 3 महीने बाद सेट पर पहुंचीं. सेट से एक्ट्रेस ने कई फोटोज भी शेयर की हैं.

निया शर्मा एकता कपूर के शो नागिन 4 में नजर आ रही हैं. इस शो में वो लीड रोल में हैं. शो की शूटिंग फिर सो शुरू हो गई है. निया ने शूटिंग सेट से कुछ फोटोज शेयर कीं. एक्ट्रेस ने लिखा- सीधे 3 महीने बाद, सेट पर वापस. मेरी वेनिटी. नागिन 4 (जान हथेली पर लेकर). मालूम हो कि नागिन 4 को धमाकेदार क्लाइमेक्स के साथ शूट कर खत्म कर दिया जाएगा.

शो की कहानी को खत्म करने के लिए एकता कपूर ने वीडियो शेयर कर नागिन 4 की स्टारकास्ट से माफी मांगी थी. निया शर्मा और रश्मि देसाई ने रिएक्ट भी किया था.

रश्मि देसाई ने ट्वीट कर लिखा था- जैसा कि कहा गया है कि एक खूबसूरत दिल चमत्कारों के लिए चुंबक होता है. वो तुम हो एकता कपूर. मुझे अपने शो में लेने के लिए शुक्रिया. दुर्भाग्य से मैं अब शो में नहीं दिख पाऊंगी, लेकिन मैं काफी खुशनसीब हूं कि मेरे पास लंबा रास्ता है तय करने को. नागिन 4 में मुझे कास्ट करने के लिए शुक्रिया.

वहीं निया शर्मा ने ट्वीट में लिखा था- आपके कद की शख्सियत को सफाई देने की जरूरत नहीं है. फिर भी आपने इसकी पूरी जिम्मेदारी खुद पर ली. ऐसी बातें कहीं जो इस पल हमारे लिए काफी ज्यादा मायने रखती हैं. मैं आपके जेस्चर का काफी सम्मान करती हूं एकता कपूर.

बता दें कि एकता नागिन 4 को खत्म करके जल्द ही नागिन 5 की लाने की तैयारी में हैं. शो के लिए लीड एक्ट्रेस को लेकर तलाश जारी है. इसमें हिना खान का नाम सामने आ रहा है.

Post navigation

Previous: लोहिया संस्थान में अब होंगे प्रतिदिन 1600 कोरोना टेस्ट:योगी सरकार
Next: संकट के वक्त जो साहस दिखाता है उसे ही सफलता मिलती है: PM मोदी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.