Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लंबे वक्त बाद सितारे अपने घरों से बाहर निकले अब सैफ अली खान और करीना कपूर हुए स्पॉट
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

लंबे वक्त बाद सितारे अपने घरों से बाहर निकले अब सैफ अली खान और करीना कपूर हुए स्पॉट

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (11)

जबसे सरकार द्वारा लॉकडाउन में छूट दी गई है तबसे लोगों ने घर से बाहर निकलना धीरे-धीरे शुरू कर दिया है. लोग अब सावधानी बरतते हुए घर से बाहर निकल रहे हैं. अब धीरे-धीरे बॉलीवुड सुपरस्टार्स भी ऐसा कर रहे हैं. हाल ही में सैफ अली खान और करीना कपूर को स्पॉट किया गया.

कपल को बांद्रा में स्पॉट किया गया. इस दौरान उनके साथ नन्हें नवाब तैमूर अली खान भी नजर आए. तैमूर हमेशा की तरह पापा का हाथ थामे आगे बढ़ते दिखाई दिए.

सैफ अली खान भी हमेशा की तरह ही सफेद कुर्ते-पायजामे में दिखाई दिए. बता दें कि पिछली बार जब सैफ मरीन ड्राइव में परिवार संग सैर करने निकले थे तो उन्होंने मास्क नहीं पहना हुआ था.

इस बात के लिए सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना भी की गई थी. मगर इस बार सैफ ने पूरी सतर्कता बरतते हुए अपना मुंह रुमाल से ढक रखा था.

करीना कपूर की बात करें तो वे भी सैफ अली खान के साथ मस्ती में नजर आईं. करीना इस दौरान कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं और हसबेंड सैफ अली खान का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं.

लंबे वक्त बाद सितारे अपने घरों से बाहर निकल पाए हैं और इस बात की खुशी उनके चहरे पर साफ झलक रही है. बता दें कि जब अनलॉक 1 देशभर में लागू किया गया था उस दौरान सैफ और करीना, तैमूर के साथ मरीन ड्राइव पर सैर करने के लिए निकले थे. उस वक्त की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं.

लॉकडाउन में तैमूर ने अपने पैरेंट्स संग खूब मस्ती की और करीना ने पापा सैफ अली खान संग तैमूर की बहुत सारी क्यूट फोटोज शेयर कीं. प्रशंसकों को भी बाप-बेटे की ये क्यूट बॉन्डिंग खूब पसंद आती है और वे इंतजार करते हैं कि कब करीना, सैफ संग तैमूर की क्यूट एक्टिविटीज की फोटोज शेयर करेंगी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: वनडे मैच में सुपर ओवर का कोई काम नहीं: न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज रॉस टेलर
Next: मोदी सरकार ने बॉर्डर में सड़क बनाने वाले कर्मचारियों के वेतन में 100 से 170 प्रतिशत की वृद्धि की

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 4 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 4 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.