Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • वनडे मैच में सुपर ओवर का कोई काम नहीं: न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज रॉस टेलर
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

वनडे मैच में सुपर ओवर का कोई काम नहीं: न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज रॉस टेलर

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
2020_5image_12_00_398694710taya-ll

न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने कहा है कि 50 ओवरों के वर्ल्ड कप में मैच टाई होने पर ट्रॉफी टीमों के बीच साझा कर देनी चाहिए, क्योंकि उनका मानना है कि वनडे प्रारूप में सुपर ओवर जरूरी नहीं है.

पिछले साल इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच टाई छूटने और उसके बाद सुपर ओवर के भी बराबर रहने पर ‘बाउंड्री की गिनती’ से इंग्लैंड को विजेता घोषित कर दिया गया था.

इस नियम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की कड़ी आलोचना हुई थी. इसके बाद आईसीसी को नियम में बदलाव करना पड़ा, जिसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल में विजेता निर्धारित करने के लिए लगातार सुपर ओवर खेले जाने का प्रावधान है.

… लेकिन टेलर को लगता है कि मैच टाई होने पर ट्रॉफी साझा कर देनी चाहिए. टेलर ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, ‘मैं एकदिवसीय मैचों में सुपर ओवर को लेकर अब भी दुविधा में हूं. मुझे लगता है कि एकदिवसीय मैच लंबे समय तक खेला जाता है और मुझे टाई मैच को टाई के रूप में ही समाप्त करने में कोई दिक्कत नहीं है.’

उन्होंने कहा, ‘टी20 में मैच आगे जारी रखना सही है जैसे कि फुटबॉल या अन्य खेलों में होता है, ताकि विजेता का निर्धारण किया जा सके. लेकिन मुझे नहीं लगता कि एकदिवसीय मैचों में सुपर ओपर जरूरी है. मेरा मानना है कि संयुक्त विजेता हो सकता है.’

टेलर ने कहा, ‘विश्व कप के दौरान मैं असल में अंपायरों के पास गया और मैंने कहा कि मैच अच्छा था. मुझे नहीं पता था कि सुपर ओवर भी होगा.

मैच टाई छूटा है तो उसे टाई ही रहना चाहिए. मेरा मनना है कि वनडे में आपको 100 ओवर खेलने होते हैं और अगर तब भी कोई अंत में बराबरी पर रहता है, तो फिर मुझे लगता है कि टाई बुरा परिणाम नहीं है.’

न्यूजीलैंड का सुपर ओवर में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. उसने सभी प्रारूपों में इस तरह के आठ से सात अवसरों पर मैच गंवाया.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दुनियाभर में कोरोना महामारी की अभी एक ही दवाई है दो गज की दूरी: PM मोदी
Next: लंबे वक्त बाद सितारे अपने घरों से बाहर निकले अब सैफ अली खान और करीना कपूर हुए स्पॉट

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 4 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 4 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.