Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में हो रहा लगातार इजाफा,दिल्ली में दोनों 80 के पार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में हो रहा लगातार इजाफा,दिल्ली में दोनों 80 के पार

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

शनिवार को लगातार 21वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई. दिल्ली में आज पेट्रोल 25 पैसे और डीजल 21 पैसे महंगा हुआ. पिछले 21 दिनों में डीजल 11 रुपये और पेट्रोल 9.12 रुपये महंगा हो चुका है. राजधानी में पेट्रोल की कीमत 80.38 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 80.40 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है. पिछले तीन दिनों से दिल्ली में डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा बनी हुई है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश में ऐसा पहली बार हुआ है कि डीजल की कीमत पेट्रोल से अधिक है. हालांकि, ऐसा सिर्फ दिल्ली में ही है, देश के अन्य हिस्सों में डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा नहीं है. दिल्ली में डीजल की बढ़ती कीमत का मुख्य कारण वैट है. दरअसल, दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन के दौरान डीजल पर वैट की दर को बढ़ा दिया था. इसके साथ ही केंद्र सरकार ने भी मई के पहले हफ्ते में पेट्रोल और डीजल पर भारी एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई थी. पेट्रोल पर प्रति लीटर उत्पाद शुल्क 10 रुपये और डीजल पर प्रति लीटर उत्पाद शुल्क 13 रुपये बढ़ाया गया था. इस कारण ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग लगी है.

जानें किस शहर में कितने रुपये में बिक रहा है पेट्रोल-डीजल

शहर पेट्रोल (प्रति लीटर) डीजल (प्रति लीटर)

दिल्ली 80.38 रुपये 80.40 रुपये

मुंबई 87.14 रुपये 78.71 रुपये

लखनऊ 80.94 रुपये 72.37 रुपये

पटना 83.27 रुपये 77.30 रुपये

कोलकाता 82.05 रुपये 75.42 रुपये

नोएडा 81.04 रुपये 72.48 रुपये

हालांकि, कोरोना काल में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट आई, तो सरकार ने इसे राजस्व बढ़ाने के मौके के रूप में देखा. जब कच्चे तेल की कीमत में कमी लगातार जारी रही तो सरकार ने टैक्सेज बढ़ाकर इनके दाम बढ़ा दिए. इससे पेट्रोलियम कंपनियों को तो मुनाफा नहीं हुआ, लेकिन सरकार का राजस्व काफी बढ़ा.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सितंबर-अक्टूबर के ठंडे मौसम में कोरोना वायरस की दूसरी लहर आई तो लाखों लोगों की मौत हो सकती है: WHO
Next: सहारनपुर के बीएसपी सांसद हाजी फजलुर्रहमान और उनके दो परिजन हुए कोरोना पॉजिटिव

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 20 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 21 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 21 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.