Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सितंबर-अक्टूबर के ठंडे मौसम में कोरोना वायरस की दूसरी लहर आई तो लाखों लोगों की मौत हो सकती है: WHO
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

सितंबर-अक्टूबर के ठंडे मौसम में कोरोना वायरस की दूसरी लहर आई तो लाखों लोगों की मौत हो सकती है: WHO

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
corona-7_062720095502

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शुक्रवार को कहा है कि अगर कोरोना वायरस की दूसरी लहर आई तो लाखों लोगों की मौत हो सकती है. WHO के असिस्टेंट डायरेक्टर जनरल रनीरी गुएरा ने स्पेनिश फ्लू का जिक्र करते हुए कहा कि तब महामारी सितंबर-अक्टूबर के ठंडे मौसम में बढ़ गई थी.

इटली के RAI टीवी से बात करते हुए रनीरी गुएरा ने कहा कि करीब 100 साल पहले आए स्पेनिश फ्लू की दूसरी लहर में करोड़ों लोगों की मौत हो गई थी. उन्होंने कहा कि स्पेनिश फ्लू भी कोविड की तरह ही बर्ताव कर रहा था. तब भी गर्मियों में मामले घट गए थे, लेकिन बाद में बढ़ गए.

इससे पहले यूरोपियन सेंट्रल बैंक के प्रमुख क्रिस्टीन लगार्डे ने शुक्रवार को कहा था कि अगर हमने 1918-19 के स्पेनिश फ्लू से कुछ भी सीखा है तो निश्चित तौर से कोरोना की दूसरी लहर आ सकती है.

इससे पहले कुछ स्टडी में ये बात सामने आई थी कि अधिक गर्मी में कोरोना वायरस का प्रसार धीमा हो जाता है, लेकिन ये इतना कम नहीं होता कि संक्रमण रुक जाए. वहीं, महामारी रोग विशेषज्ञों का कहना है कि महामारी की दूसरी लहर को लेकर कोई तय परिभाषा नहीं है.

अब तक दुनियाभर में कोरोना के 97.7 लाख मामलों की पुष्टि हो चुकी है. जबकि दुनियाभर में 4.9 लाख लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो गई है.

Post navigation

Previous: दिल्ली के राधा स्वामी सत्संग केंद्र को सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर बनाया गया
Next: देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में हो रहा लगातार इजाफा,दिल्ली में दोनों 80 के पार

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.