Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • राहुल गांधी ने दिया बड़ा बयान देश में कोरोना के बढ़ते मामलों पर केंद्र सरकार को घेरा
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

राहुल गांधी ने दिया बड़ा बयान देश में कोरोना के बढ़ते मामलों पर केंद्र सरकार को घेरा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
rahul

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ने को लेकर शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महामारी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है और इससे लड़ नहीं रहे हैं. भारत में कोरोना संक्रमण के मामले शनिवार को 5 लाख के पार पहुंच गए, जबकि 15 हजार से ज्यादा लोगों की इसके कारण मौत हो चुकी है.

कोरोना से निपटने की रणनीति पर केंद्र सरकार को पहले भी कई बार घेर चुके राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि सरकार के पास कोई योजना नहीं है. उन्होंने लिखा की कोविड-19 देश के दूसरे हिस्सों में भी तेजी से फैल रहा है. भारत सरकार के पास इसे पराजित करने की कोई योजना नहीं है.

पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए राहुल ने लिखा प्रधानमंत्री चुप हैं. उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया है और इस महामारी के खिलाफ लड़ने से इनकार कर रहे हैं.शनिवार 27 जून को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में कोरोना संक्रमण पर अपडेट जारी किया. इसके मुताबिक, देश में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 18,552 नए मामले शुक्रवार 26 जून को सामने आने.

इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामले 5 लाख 8 हजार 53 तक पहुंच गए, जबकि शुक्रवार को 384 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 15,685 हो गयी. हालांकि ठीक हो रहे मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है और 2 लाख 95 हजार 881 मरीज ठीक हो चुके हैं.

Post navigation

Previous: ईडी की टीम कांग्रेस नेता अहमद पटेल के दिल्ली स्थित आवास पर पहुची
Next: यूपी बोर्ड की बारहवीं कक्षा में बड़ौत-बागपत के अनुराग मलिक ने 97 फीसदी नंबरों के साथ टॉप किया

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.