Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी बोर्ड की बारहवीं कक्षा में बड़ौत-बागपत के अनुराग मलिक ने 97 फीसदी नंबरों के साथ टॉप किया
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

यूपी बोर्ड की बारहवीं कक्षा में बड़ौत-बागपत के अनुराग मलिक ने 97 फीसदी नंबरों के साथ टॉप किया

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (13)

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बारहवीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। वर्षों पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए सूबे के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने प्रयागराज की बजाय इस बार लखनऊ से बारहवीं कक्षा के परिणाम घोषित किए।

लंबे वक्त से रिजल्ट का इंतजार कर रहे विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना 12वीं के नतीजे देख सकते हैं। इस साल बारहवीं में 74.63 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं।

इंटरमीडिएट में बड़ौत-बागपत के अनुराग मलिक ने टॉप किया है। उन्होंने 97 फीसदी नंबरों के साथ टॉप किया है। दूसरे स्थान प्रयागराज के प्रांजल सिंह का रहा है। उन्होंने 96 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। तीसरे स्थान उत्कर्ष शुक्ला का रहा है जिन्होंने 94.80 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। वो औरैया के रहने वाले हैं।

पिछले साल यूपी बोर्ड का रिजल्ट अप्रैल महीने में जारी किया गया था। इस साल वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से बोर्ड के परिणाम देरी से जारी हुए हैं।

इस साल दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 18 फरवरी में शुरू हुई थीं और 6 मार्च तक चली थी। कोरोना वायरस से रोकथाम के लिए लॉकडाउन की घोषणा के चलते परीक्षाओं के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन प्रक्रिया में देरी हुई थी। जिसकी वजह से इस साल रिजल्ट की घोषणा में भी देरी हुई।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राहुल गांधी ने दिया बड़ा बयान देश में कोरोना के बढ़ते मामलों पर केंद्र सरकार को घेरा
Next: लम्बे समय बाद टीवी शो और फिल्मों की शूटिंग हुई शुरू

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 4 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 4 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.