Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हेलमेट पर घातक बाउंसर लगने के बावजूद मैदान पर डटे रहें मयंक, जड़ा अर्धशतक
  • खेल

हेलमेट पर घातक बाउंसर लगने के बावजूद मैदान पर डटे रहें मयंक, जड़ा अर्धशतक

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
mayank agarwal

mayank agarwal

 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैच की सीरीज का दूसरा टेस्ट पुणे में खेला जा रहा है। पहले दिन के पहले सत्र में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बीच टक्कर देखने को मिली। शुरुआती घंटे में ही भारतीय टीम को मेहमान टीम के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने रोहित शर्मा को आउट कर पहला झटका दिया। अपना पहला टेस्ट खेल रहे नॉर्त्जे ने पहले ही ओवर में 150 किलोमीटर प्रतिघंटे के करीब की रफ्तार से गेंदबाजी की। नॉर्त्जे ने की एक पटकी हुई गेंद मयंक अग्रवाल के हेलमेट से टकरा गई।

 

मैच के दूसरे ओवर में मयंक अग्रवाल बाल-बाल बचे। नॉर्त्जे की एक पटकी गेंद तेजी से मयंक अग्रवाल की ओर आई और उनके हेलमेट पर जाकर लगी।  हेलमेट से टकराकर गेंद चार रन के लिए चली गई। गनीमत रही कि गेंद हेलमेट के ऊपरी सिरे पर लगी जहां कोई खतरा नहीं था। हालांकि फिर भी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया के फिजियो ने अग्रवाल की जांच की, फिर वह बैंटिंग करने के लिए क्रीज पर लौटे ।

नॉर्त्जे ने सटीक तरीके से छोटी गेंद डाली थी और अग्रवाल समय पर नीचे बैठ नहीं पाए। वह ना तो शॉट बॉल को खेलने की पोजीशन में थे और ना ही सही से गेंद के उछाल को समझ पाए। ऐसे में गेंद उनके हेलमेट पर लगकर फाइन लेग बाउंड्री पर चौके के लिए चली गई।

एनरिक नॉर्त्जे की गेंद को हेलमेट पर खाने के बाद मयंक ने अगली ही गेंद पर करारा पलटवार किया और शानदार चौका जड़ दिया। अगली गेंद नॉर्त्जे ने हवा में स्विंग कराने के लिए फुल लैंथ पर ऑफ स्टंप के बाहर डाली, लेकिन मयंक ने गेंद की लाइन और लेंथ को आसानी से भांप लिया और कवर के दिशा में शानदार शॉट खेल गेंद को चार रन के लिए भेज दिया।

 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड: ज्वेलर्स लूट मामले में पुलिस ने लुटेरों की कुंडली की तैयार,अब गिरफ्तारी की बारी
Next: दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान जेब में रखा पटाखा बना मौत की वजह,एक की गई जान,घर में मातम का माहौल

Related Stories

download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 4 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (18)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

नई दिल्ली लगातार शून्य पर आउट होना… शतक जड़ने के बाद कोहली ने बोली बड़ी बात

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.