Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तराखंड: ज्वेलर्स लूट मामले में पुलिस ने लुटेरों की कुंडली की तैयार,अब गिरफ्तारी की बारी
  • क्राइम
  • देश
  • राज्य

उत्तराखंड: ज्वेलर्स लूट मामले में पुलिस ने लुटेरों की कुंडली की तैयार,अब गिरफ्तारी की बारी

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
premnagar jewellery case
premnagar jewellery case
प्रेमनगर के देव ज्वेलर्स लूटकांड में शामिल बदमाशाें की कुंडली पुलिस ने तैयार क्र ली है। अब उनकी गिरफ्तारी की बारी है। दून से लेकर वेस्ट यूपी के जिलों तक आरोपियों की तलाश में पुलिस ने पूरी ताकत झाेंक रखी है। उधर, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

आपकों बता दें कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि देहरादून में चार दिन लुटेरे आखिर कहां ठहरे थे। इस बारे में पुलिस अधिकारी कुछ भी ज्यादा बताने में परहेज कर रहे हैं। प्रेमनगर के देव ज्वेलर्स के मालिक देवेंद्र कुमार के प्रतिष्ठान से लूटपाट करने के बाद बाइक सवार दोनों बदमाशों ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वो सड़क के रास्ते यूपी की सीमा में घुस गए।

ऐसी उम्मीद लगाई जा रही थी कि क्लेमेंटटाउन थाने के दूधली और रायवाला में बदमाशाें के पकड़े जाने का उम्मीद काफी थी, लेकिन चेकिंग में कुछ मिनटों का अंतर होने के कारण बदमाश निकल गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने वेस्ट यूपी तक अपना जाल फैला रखा है। बड़ी बात यह है कि जांच के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं।

सीओ विकासनगर एसओजी और पूरी टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को लुटेराें के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिल गए हैं, लेकिन अब उन्हें दबोचने की चुनौती है। इस बारे में एसएसपी अरुण मोहन जोशी का कहना था कि कार्रवाई चल रही है, अभी कुछ भी कहना मुमकिन नहीं है। कई बिंदुओं पर काम चल रहा है। जल्द कामयाबी मिलने की उम्मीद है।

जेल में बंद बदमाशों से पूछताछ

पुलिस ने जेल में बंद शातिर बदमाशाें से कुछ तस्वीरों के आधार पर लुटेरों की पहचान कराने की कोशिश की। जेल में पुलिस टीम ने कई घंटे तक माथापच्ची की। हालांकि यह साफ नहीं हुआ है कि पुलिस को यहां किसी तरह की कामयाबी मिली है या नहीं।

इसी बीच आशंका यह भी है कि लुटेरों के तार प्रेमनगर में हुई पेट्रोल पंप लूट से भी जुड़े हो सकते हैं। इस लूट में बिजनौर के कई बदमाश जेल में बंद हैं। इन बदमाशों ने प्रेमनगर में कई दिन की रेकी करने के बाद पंप मालिक को गोली मारकर लूटपाट की थी।

कई जिलों की फुटेज को खंगाली

प्रेमनगर लूटकांड में पुलिस ने शहर के अलावा हरिद्वार, बिजनौर, मुरादाबाद, मेरठ आदि जिलों के सीसीटीवी कैमराें की फुटेज खंगाली है। राजधानी में सीओ पल्लवी त्यागी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटा चुकी हैं। फुटेज में लुटेरे तीन दिन तक लगातार देव ज्वेलर्स के आसपास मंडराते नजर आ रहे हैं।

कई थाना प्रभारियों से जताई नाराजगी

एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने देर रात बैठक लेकर कई थाना प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाई है। सबसे ज्यादा नाराजगी दूधली चेक पोस्ट को लेकर थी, जहां पर सघन चेकिंग न होने के कारण बदमाशों को निकलने का मौका मिल गया। उन्हाेंने थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे प्रतिष्ठानाें की निगरानी बढ़ाने को कहा है, जहां पर आपराधिक घटनाएं होने का अंदेशा सबसे ज्यादा हो।

दूसरा घटना के बाद कौन से ऐसे रास्ते हैं, जहां पर बदमाश फरार हो सकते हैं, उस पर पूरा होमवर्क करने की जरूरत है। घटना होने की स्थिति में इन रास्तों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। एसएसपी ने शाम को पुलिस उपाधीक्षकों के साथ बैठक कर कड़े निर्देश दिए।

Post navigation

Previous: 25 लाख रुपये जीत घर पहुंचा तो परिवारवालों ने खूब डांटा, इंटरव्यू में बताई ये वजह
Next: हेलमेट पर घातक बाउंसर लगने के बावजूद मैदान पर डटे रहें मयंक, जड़ा अर्धशतक

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.