Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला हुए कोरोना पॉजिटिव PM मोदी ने फोन पर तबीयत के बारे में जानकारी ली
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला हुए कोरोना पॉजिटिव PM मोदी ने फोन पर तबीयत के बारे में जानकारी ली

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
2019_3image_16_30_074892150shankarsinghvaghela-ll

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. पिछले दो तीन दिनों से उन्हें बुख़ार आ रहा था. इसके बाद शनिवार को उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया था.

कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह होम क्वारनटीन हैं. जरूरत पड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया जाएगा. बता दें कि समर्थकों के बीच ‘बापू’ के नाम से मशहूर वाघेला 1996 में गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं.

वहीं आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शंकर सिंह वाघेला का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने पर फ़ोन कर बात की. प्रधानमंत्री ने फोन पर शंकर सिंह वाघेला की तबीयत के बारे में सभी जानकारी ली.

इस बीच, देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना वायरस के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं. गुजरात में भी कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है. गुजरात के कोरोना हालात को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की एक टीम शुक्रवार को अहमदाबाद का दौरा करने पहुंची. इस टीम की अगुवाई स्वास्थ्य मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने किया.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से लगातार कई राज्यों में टीम भेजी जा रही है जो ज़मीनी हालात का जायजा ले रही है. शुक्रवार को लव अग्रवाल की अगुवाई में अहमदाबाद पहुंची टीम ने घटलोढिया इलाके का दौरा किया और डॉक्टरों, आम लोगों से बात की.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में कोरोना मरीजों की तादाद 528859 पहुची अब तक 16095 लोगो की हो चुकी मौत
Next: बिहार में आरजेडी उपाध्यक्ष विजेंद्र यादव ने पार्टी और पद दोनों से इस्तीफा दिया

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.