Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिहार में आरजेडी उपाध्यक्ष विजेंद्र यादव ने पार्टी और पद दोनों से इस्तीफा दिया
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

बिहार में आरजेडी उपाध्यक्ष विजेंद्र यादव ने पार्टी और पद दोनों से इस्तीफा दिया

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के उपाध्यक्ष विजेंद्र यादव ने पार्टी और पद दोनों से इस्तीफा दे दिया है. यादव ने कहा है कि पार्टी में अब पुराने नेताओं की कोई इज्जत नहीं रही. विजेंद्र यादव को आरजेडी में ‘किंगमेकर’ के नाम से जाना जाता है. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी छोड़ने का ऐलान किया.

विजेंद्र यादव पूर्व में विधायक रहे हैं. उन्होंने पार्टी छोड़ने के साथ ही अपने पद से भी त्यागपत्र दे दिया है. वे लालू यादव और अन्य वरिष्ठ नेताओं के काफी करीबी नेताओं में रहे हैं.

विजेंद्र यादव ने कहा कि ‘लालू जी भी अब वो नहीं रहे जो 1990 और 2000 के दशक में हुआ करते थे. वे भी बदल गए हैं. इसलिए बदलाव वक्त का तकाजा है, जिसे देखते हुए मैं इस्तीफा दे रहा हूं.’

यादव ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि उन्हें पिछले 10 साल से दरकिनार किया जा रहा था. लालू जी हमारे नेता रहे हैं और आगे भी रहेंगे लेकिन इस पार्टी में पुराने नेताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है.

नए नेता चुनाव लड़ने में लगे हुए हैं. जिले में कई कार्यक्रम हुए, जिनमें मुझे बोलने का मौका तक नहीं दिया गया, जबकि मैं मंच पर मौजूद रहा.

विजेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी में पुराने नेताओं को इज्जत नहीं मिल रही है. मैं 1984 से सक्रिय राजनीति में हूं. मैंने सोचा कि लालू जी के साथ जिस प्रकार की राजनीति मैंने शुरू की, उसे उसी ढंग से समाप्त करूंगा, लेकिन आरजेडी नहीं चाहती कि मैं अपनी राजनीति उसके साथ जारी रखूं.

वे (आरजेडी नेता) चाहते हैं कि मैं पार्टी छोड़ दूं. उन्होंने कहा, मुझे दुख है कि मैं यह पार्टी छोड़ रहा हूं, जिससे मैं पिछले 30 साल से जुड़ा था. लोगों के बीच मैं आज भी उनका नेता हूं. जब मुझे कोई जिम्मेदारी नहीं दी जा रही तो मैं पार्टी में कैसे रह सकता हूं?

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला हुए कोरोना पॉजिटिव PM मोदी ने फोन पर तबीयत के बारे में जानकारी ली
Next: बिहार में एलजेपी को अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए: चिराग पासवान

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 10 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 11 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.