Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश के तमाम हिस्सों के बाद अब अंडमान और निकोबार द्वीप पर भूकंप के झटके
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश के तमाम हिस्सों के बाद अब अंडमान और निकोबार द्वीप पर भूकंप के झटके

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (8)

देश के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के झटकों का लगातार महसूस किया जाना जारी है. अंडमान और निकोबार द्वीप पर आज भूकंप के झटके महसूस किए गए.

भूकंप के झटके अंडमान और निकोबार द्वीप पर डिगलीपुर में महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक सुबह 8:56 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.

कोरोना संकट के बीच देश के तमाम हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं. शुक्रवार दोपहर जहां हरियाणा के रोहतक और आस-पास क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, तो वहीं देर शाम लद्दाख में भी 4.5 तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए.

लद्दाख में शुक्रवार देर शाम 8 बजकर 15 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र लद्दाख रहा. भूकंप के झटके जमीन के 25 किलोमीटर की गहराई से महसूस हुए.

लद्दाख में आए भूकंप की तीव्रता 4.5 रही. इससे पहले शुक्रवार देर शाम को मेघालय के तुरा से 79 किलोमीटर पश्चिम की ओर भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई.

इससे पहले शुक्रवार को हरियाणा के रोहतक व आस-पास के क्षेत्र में दोपहर 3 बजकर 32 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 रही. भूकंप का केंद्र रोहतक में जमीन से 9 किलोमीटर अंदर रहा. भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं रही इसलिए लोगों को झटका महसूस नहीं हुआ.

रोहतक में बुधवार को भी दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया था, जिसकी तीव्रता 2.8 थी. भूकंप का केंद्र रोहतक में जमीन से 5 किलोमीटर अंदर था.

वहीं, मिजोरम में भी लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं. मिजोरम में बुधवार को लगातार चौथे दिन रात 1 बजकर 14 मिनट पर चमफाई जिले में भूकंप आया.

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई थी. मिजोरम में मंगलवार रात को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. 21 जून को मिजोरम सहित असम, मेघालय और मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई थी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: वाकई, एक-साथ इनती आपदाएं, इस स्तर की आपदाएं, बहुत कम ही देखने-सुनने को मिलती हैं: PM मोदी
Next: संकट गहराया: दिल्ली के LNJP अस्पताल के डॉक्टर की कोरोना से मौत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.