Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • संकट गहराया: दिल्ली के LNJP अस्पताल के डॉक्टर की कोरोना से मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

संकट गहराया: दिल्ली के LNJP अस्पताल के डॉक्टर की कोरोना से मौत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
navjivanindia_2020-05_4fffb4a9-536d-4051-89d1-f6d08e424fb2_DELHI_CORONA_DEATHS

दिल्ली के LNJP अस्पताल के एक डॉक्टर की कोरोना से मौत हो गई. डॉक्टर असीम गुप्ता ड्यूटी के दौरान कोरोना की चपेट में आ गए थे. उन्हें इलाज के लिए मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां वो आईसीयू में थे. शनिवार रात उनकी मौत हो गई. असीम गुप्ता एनैस्थिसिया के डॉक्टर थे.

कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले हर दिन वृद्धि का डरावना रिकॉर्ड बना रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना से संक्रमण के 19906 नए मामले सामने आए हैं. इस अवधि में 410 संक्रमितों की जान गई है.

देश में कोरोना मरीजों की तादाद अब 528859 पहुंच गई है. इस महामारी से अब तक 16095 संक्रमितों की मौत हो चुकी है. राहत की बात यह है कि अब तक 309713 उपचार के बाद पूरी तरह स्वस्थ भी हुए हैं.

वहीं, दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के 2948 नए मामले रिकॉर्ड हुए. राजधानी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 80 हजार 188 तक पहुंच गई है, जबकि मौत का कुल आंकड़ा 2558 तक पहुंच गया है.

वहीं, शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली वालों ने करोना वायरस के खिलाफ जबरदस्त जंग छेड़ रखी है. हम पांच हथियारों से कोरोना वायरस से लड़ रहे हैं.

सीएम केजरीवाल ने कहा कि अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने, टेस्टिंग और आइसोलेशन, ऑक्सीमीटर और प्लाज्मा थेरेपी व सर्वे और स्क्रीनिंग जैसे हथियारों से हम कोरोना से जंग लड़ रहे हैं.

Post navigation

Previous: देश के तमाम हिस्सों के बाद अब अंडमान और निकोबार द्वीप पर भूकंप के झटके
Next: अभिनेत्री संजना संघी ने सुशांत और डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा पर शोषण के आरोप लगाए थे: मुंबई पुलिस

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.