Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अभिनेत्री संजना संघी ने सुशांत और डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा पर शोषण के आरोप लगाए थे: मुंबई पुलिस
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

अभिनेत्री संजना संघी ने सुशांत और डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा पर शोषण के आरोप लगाए थे: मुंबई पुलिस

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
category1530353939

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद देशभर में गम का माहौल है. सुशांत के जाने के 14 दिन बाद भी लोगों को उनके दुनिया में ना होने पर विश्वास नहीं हो रहा है.

तमाम तरह की बातें उनके सुसाइड के बारे में कही जा रही हैं. हालांकि मुंबई पुलिस भी सुशांत की मौत की गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई है. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई स्थ‍ित बांद्रा की पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत के केस में पाया है कि वे पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन में थे और उन्हें लग रहा था कि कुछ लोग उनकी इमेज, करियर और प्रतिष्ठा को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं.

बांद्रा पुलिस ने अभी तक 27 लोगों की स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर ली है. इसमें सुशांत के करीबी दोस्त, परिवार के सदस्य और उनकी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े लोग शामिल हैं.

पुलिस के सूत्र ने बताया, ‘सुशांत के करीबी दोस्त के स्टेटमेंट से पता चला है कि वो पिछले कुछ महीनों से स्ट्रेस में थे और उन्हें लग रहा था कि कुछ लोग उनका प्रोफेशनल करियर बर्बाद करने के लिए उनका दिमाग खराब करने की कोशिश में लगे हैं.

उनके बारे में अखबारों और वेबसाइट्स पर छपने वाली खबर से वो परेशान हो जाते थे और उन्हें लगता था कि उनकी आलोचना करने वाली हर स्टोरी और रिपोर्ट उनके खिलाफ है. इसकी वजह से उनकी मेंटल हेल्थ पर काफी असर पड़ा था.

शनिवार को यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा की स्टेटमेंट रिकॉर्ड की गई थी. शानू शर्मा उन एक्टर्स को संभालती हैं, जो यश राज फिल्म्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करते हैं.

सुशांत ने भी यशराज संग फिल्म साइन की थी और इसके लिए शानू उनसे जुड़ी हुई थीं. पुलिस के सूत्र ने बताया कि फिल्म पानी के लिए सुशांत को यशराज ने साइन किया था. इस फिल्म को शेखर कपूर डायरेक्ट कर रहे थे. हालांकि क्रिएटिव कंटेंट को लेकर कुछ कहा-सुनी के चलते ये फिल्म नहीं बनी थी.

शानू के अलावा सुशांत की करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक से भी पूछताछ की गई है. शोविक ने अपनी स्टेटमेंट में बताया है कि रिया और वो तीन स्टार्टअप कंपनियों के डायरेक्टर थे. इन सभी को सुशांत के साथ मिलकर बनाया गया था. इसके अलावा बांद्रा पुलिस ने सुशांत की आखिरी को-स्टार संजना संघी को भी पूछताछ के लिए बुलाया था.

संजना ने सुशांत के साथ उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा में काम किया है. इस फिल्म का निर्देशन मुकेश छाबड़ा ने किया है. दिल बेचारा जुलाई के महीने में OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है.

संजना संघी ने अतीत में सुशांत सिंह राजपूत और डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा पर शोषण के आरोप लगाए थे. पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि सोमवार को संजना संघी को पूछताछ के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन बुलाया गया है.

Post navigation

Previous: संकट गहराया: दिल्ली के LNJP अस्पताल के डॉक्टर की कोरोना से मौत
Next: गलवान पर सियासत जोरों पर अब गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को चुनौती दी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.