Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं दिल्ली में अभी कम्युनिटी स्प्रेड नहीं हुआ है: गृह मंत्री अमित शाह
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं दिल्ली में अभी कम्युनिटी स्प्रेड नहीं हुआ है: गृह मंत्री अमित शाह

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली के डिप्टी मनीष सिसोदिया के बयान के कारण राजधानी में कोरोना को लेकर डर पैदा हुआ. हम कोरोना से निपटने के लिए तैयार हैं. दिल्ली सरकार की ओर से 31 जुलाई तक 5.50 लाख मामले पहुंचने की बात कही जा रही है. ऐसा दिल्ली में नहीं होगा. कोरोना के इतने मामले दिल्ली में नहीं आएंगे.

अमित शाह ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के टेस्ट चार गुना बढ़ाए गए हैं. दिल्ली में प्रतिदिन 16 हजार टेस्ट हो रहे हैं. राजधानी में कम्युनिटी स्प्रेड नहीं हुआ है. कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है. इसे बेकार में तूल दिया जा रहा है.

अमित शाह ने कहा कि 14 तारीख को कॉर्डिनेशन की बैठक की. दिल्ली सरकार, एमसीडी और भारत सरकार के बीच समन्वय के लिए ये बैठक जरूरी थी. भारत सरकार इसमें बहुत मदद कर सकती है. कई विशेषज्ञों की मदद ली जा सकती है. इसलिए कोरोना के खिलाफ व्यापक अभियान के लिए हमने ये बैठक की.

गृह मंत्री ने कहा कि आज मैं कह सकता हूं कि दिल्ली के डिप्टी सीएम का जो 5.5 लाख कोरोना केस वाला जो बयान था, वो स्थिति अब दिल्ली में नहीं आएगी. दिल्ली में 30 जून तक कंटेनमेंट जोन के हर घर का सर्वेक्षण हो जाएगा. बाद में दिल्ली में घर-घर सर्वेक्षण किया जाएगा.

शाह ने कहा कि हमने दिल्ली सरकार को तत्काल 500 ऑक्सीजन सिलेंडर, 440 वेंटिलेटर दिए हैं. एंबुलेंस के लिए दिल्ली सरकार को कहा है कि प्राइवेट कंपनियों के साथ मिलकर आप इनकी जरूरत पूरी कर सकते हैं. हमने 3 टीमों का गठन किया, जिसमें दिल्ली सरकार के और एम्स के डॉक्टर हैं, और आईसीएमआर के विशेषज्ञ हैं. उन्होंने सभी जगह की कमियों को ठीक करने का हर प्रयास किया है.

कोरोना को लेकर में मैंने NCR की बैठक की है. सीएम अरविंद केजरीवाल को लूप में रखकर उत्तर प्रदेश और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की जाएगी और एनसीआर के लिए समन्वित रणनीति हम बनाएंगे. टेस्टिंग बढ़ाना और अन्य व्यवस्थाओं को बढ़ाने का काम एनसीआर में भी किया जाएगा.

कोरोना में रिकवरी रेट जो 25 मार्च को 7.1 प्रतिशत था, वो आज के अनुसार 57 प्रतिशत है. ये बहुत अच्छी स्थिति है. विकसित देशों की तुलना में भारत ने इस लड़ाई को बहुत अच्छे से लड़ा है. कल तक के आंकड़ों के अनुसार, प्रति 10 लाख आबादी में भारत में 357 लोग कोरोना संक्रमित हैं और विश्व में 1250 लोग संक्रमित हैं. अमेरिका में 7569, ब्रिटेन में 4537, ब्राजील में 5802 लोग, प्रति 10 लाख की आबादी में संक्रमित हैं.

Post navigation

Previous: नीतीश कुमार बिहार चुनाव में एलजेपी को सस्ते में निपटाना चाह रही: RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी
Next: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दोनों जंग जीतने जा रहा है: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.