Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • नीतीश कुमार बिहार चुनाव में एलजेपी को सस्ते में निपटाना चाह रही: RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

नीतीश कुमार बिहार चुनाव में एलजेपी को सस्ते में निपटाना चाह रही: RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download-2020-06-28T130149.079

लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई से सांसद चिराग पासवान ने बिहार चुनाव से पहले एक चौंकाने वाला बयान दिया है. उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को कहा कि बिहार में गठबंधन का स्वरूप बदल रहा है और पार्टी कार्यकर्ताओं को हर स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए.

चिराग के इस बयान पर अलग-अलग पार्टियों की प्रतिक्रिया आ रही है. राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी का कहना है कि बिहार एनडीए में चुनाव से पहले खटपट शुरू हो गई है. तिवारी ने कहा कि चिराग पासवान ने कल (शनिवार) अपने कार्यकर्ताओं से संबोधित करते हुए इसके संकेत दे दिए हैं.

बता दें, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी को बिहार चुनाव को लेकर अपनी तैयारी पूरी रखनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो एलजेपी को अकेले चुनाव लड़ने के लिए भी तैयार रहना चाहिए. चिराग ने कहा कि नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनाव में किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए. चिराग पासवान के इस बयान से बिहार में आने वाले चुनाव से पहले एक बार फिर से कयास लगने शुरू हो गए हैं.

चिराग की इस बात पर आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, चिराग पासवान ने कई मौकों पर नीतीश कुमार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं और बिहार सरकार को आईना दिखाने का काम किया है.

यही बात नीतीश कुमार को नागवार गुजर रही है जिसकी वजह से एनडीए में एलजेपी को भाव नहीं दिया जा रहा है. नीतीश कुमार चुनाव में एलजेपी को सस्ते में निपटाना चाह रहे हैं और कम से कम सीट देना चाह रहे हैं. चिराग पासवान का गुस्सा स्वाभाविक है और अब में एनडीए के घर में चिराग से ही आग लगनी है.

सूत्रों की मानें तो लोक जनशक्ति पार्टी की सबसे बड़ी चिंता एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर है. लोक जनशक्ति पार्टी की मांग है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में कम से कम 42 सीटों पर चुनाव लड़े, मगर एनडीए चिराग पासवान की पार्टी को 30 से 35 सीट ही देने के मूड में है.

चिराग पासवान इन दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी खफा चल रहे हैं. दरअसल मौजूदा विधानसभा में लोक जनशक्ति पार्टी के दो विधायक हैं, बावजूद इसके सरकार में पार्टी की कोई भी भागीदारी नहीं है.

Post navigation

Previous: गलवान पर सियासत जोरों पर अब गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को चुनौती दी
Next: कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं दिल्ली में अभी कम्युनिटी स्प्रेड नहीं हुआ है: गृह मंत्री अमित शाह

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.