Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना वायरस इंसान के शरीर के सभी सेलो को संक्रमित करने की ताक़त रखता है: कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी रिसर्चर्स
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

कोरोना वायरस इंसान के शरीर के सभी सेलो को संक्रमित करने की ताक़त रखता है: कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी रिसर्चर्स

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
unnamed_1592337128

अमेरिका की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स के नेतृत्व में वैज्ञानिकों की अंतरराष्ट्रीय टीम ने कोरोना वायरस (SARS-CoV-2) पर एक स्टडी की है जिसमें चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं.

इंसानी शरीर पर कोरोना के हमले के बारे में कुछ ऐसी जानकारी हाथ लगी है जिसके बारे में वैज्ञानिकों को भी अब तक पता नहीं था. वैज्ञानिकों ने इससे जुड़ी तस्वीरें भी प्रकाशित की हैं. इस स्टडी के बाद कोरोना के खिलाफ इलाज विकसित करने में मदद मिल सकती है.

रिपोर्ट के मुताबिक, स्टडी के दौरान वैज्ञानिक कोरोना और शरीर में उसके होस्ट के बीच संबंध को समझने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान पता चला कि SARS-CoV-2 इंसानी सेल को संक्रमित करने के बाद उसमें भयानक बदलाव कर देता है. इसके बाद ‘वायरस के निर्देश के मुताबिक’ इंसानी सेल में व्यापाक विस्तार देखने को मिलता है.

शुक्रवार को Cell नाम के जर्नल में प्रकाशित स्टडी के मुताबिक, जब कोरोना वायरस इंसान के शरीर के एक सेल को संक्रमित करके उसे अपने काबू में कर लेता है तो वह सेल भी अपने पड़ोसी सेल को संक्रमित करना शुरू कर देता है.

स्टडी करने वाले रिसर्चर्स ने कहा है कि कोरोना वायरस शरीर के संक्रमित सेल को भी इतना सक्षम बना देता है वह अपने आसपास के सेल को बर्बाद कर सके. इसकी वजह से कोरोना वायरस बहुत ताकतवर हो जाता है.

रिसर्चर्स का कहना है कि इस स्टडी के बाद उन्होंने कुछ दवाइयों की पहचान भी की है जिससे शरीर में कोरोना के प्रसार को धीमा किया जा सकता है. इनमें कुछ ऐसी दवाइयां हैं जो कैंसर ट्रीटमेंट के लिए इस्तेमाल की जाती हैं. इनमें Silmitasertib, Ralimetinib, Gilteritinib जैसी दवाइयां शामिल हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुझे अपनी नो-इंटीमेट सीन पॉलिसी की वजह से कई फिल्में गंवानी पड़ी: एक्टर अभ‍िषेक बच्चन
Next: दिल्ली में लॉकडाउन खुलते ही कोरोना के मामले बढ़ गए फिर हुई बेड्स की कमी: आप विधायक सौरभ भारद्वाज

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.