Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुझे अपनी नो-इंटीमेट सीन पॉलिसी की वजह से कई फिल्में गंवानी पड़ी: एक्टर अभ‍िषेक बच्चन
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

मुझे अपनी नो-इंटीमेट सीन पॉलिसी की वजह से कई फिल्में गंवानी पड़ी: एक्टर अभ‍िषेक बच्चन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

एक्टर अभ‍िषेक बच्चन इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ब्रीद इंटू द शैडोज को लेकर काफी चर्चा में हैं. इस बीच अभ‍िषेक ने एक बड़ा खुलासा किया है.

एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया क‍ि उन्हें अपनी नो-इंटीमेट सीन पॉलिसी की वजह से कई फिल्में गंवानी पड़ी हैं. इस पॉलिसी पर बात करते हुए अभ‍िषेक ने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया.

अभ‍िषेक ने बताया क‍ि आराध्या के जन्म के बाद काफी कुछ बदल गया है. वे कहते हैं- ‘मैं जानता हूं कि इसने एक चीज तो बदल दी है. अब मैं कुछ फिल्मों और कुछ सीन्स को करने में बिल्कुल सहज नहीं होता. मैं वैसा कुछ भी नहीं करना चाहूंगा जिससे मेरी बेटी को असहज महसूस हो या वो मुझसे ये सवाल कर सके क‍ि यहां क्या हो रहा है.’

‘मैं इसमें ही खुश हूं, मैं रोमांट‍िक सीन्स करने में कंफर्टेबल हूं. लेक‍िन मैं किसी इंटीमेट सीन्स को करने में सहज महसूस नहीं करता और इसल‍िए मैं वो नहीं करता.

मैं फिल्म साइन करने से पहले अपने डायरेक्टर्स से यह बात कह देता हूं क‍ि अगर फिल्म में ऐसा कोई सीन है, जिसमें बहुत ज्यादा फिज‍िकल इंटीमेसी है जिसे मैं मैं नहीं करना चाहता हूं तो आपके पास दूसरे एक्टर की भी च्वॉइस है.’

‘कई बार तो डायरेक्टर्स उस तरह के सीन्स को पूरी तरह से हटा देते हैं. अगर वे कहते हैं क‍ि यह उनकी कहानी को पेश करने का एक अभ‍िन्न अंग है और वे इसे नहीं हटा सकते तो मैं उन्हें कहता हूं कि उनके पास च्वॉइस है, मैं फिल्म से निकलने के लिए तैयार हूं.’

अपनी इस नो-इंटीमेट सीन पॉलिसी की वजह से अभ‍िषेक ने कई फिल्में गंवाई है. इस पर बात करते हुए एक्टर ने कहा- ‘हां, ये सच है और मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है, ना कोई अफसोस. क्योंकि मेरा अपना नजर‍िया था और प्रोड्यूसर-डायरेक्टर का अपना नजर‍िया, वे उस सीन के साथ कोई बदलाव नहीं कर सकते थे, और मैं उनकी इज्जत करता हूं, इसल‍िए यह ठीक ही है.’

इन दिनों अभ‍िषेक की अपकमिंग वेब सीरीज ब्रीद इंटू द शैडोज की डबिंग में व्यस्त हैं. इस सीरीज से वे डिजिटल दुनिया में डेब्यू करने जा रहे हैं.

अभिषेक को पिछले दिनों मास्क लगाकर घर से बाहर स्टूड‍ियो में जाते स्पॉट किया गया है. वहीं उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में लूडो, बॉब बिस्वास, द बिग बुल शामिल है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र में हडकंप अब कोरोना हॉटस्पॉट बने ग्रामीण जिले
Next: कोरोना वायरस इंसान के शरीर के सभी सेलो को संक्रमित करने की ताक़त रखता है: कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी रिसर्चर्स

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.