Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना वायरस का सबसे बुरा रूप आना अभी बाकी है हमें ये कहते हुए दुख हो रहा है: WHO चीफ टेड्रोस गैब्रियेस
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

कोरोना वायरस का सबसे बुरा रूप आना अभी बाकी है हमें ये कहते हुए दुख हो रहा है: WHO चीफ टेड्रोस गैब्रियेस

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

दुनिया में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और हर किसी के मन में सवाल है कि आखिर ये महामारी कब पीछा छोड़ेगी. विश्व स्वास्थ्य संगठन का मानना है कि अभी दुनिया में कोरोना वायरस का सबसे बुरा काल नहीं आया है और वो आना अभी बाकी है. WHO चीफ टेड्रोस गैब्रियेस ने कहा कि कोरोना वायरस का बुरा रूप आना अभी बाकी है, हमें ये कहते हुए दुख हो रहा है.

सोमवार को मीडिया से बात करते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन के चीफ ने कहा कि हमें इस वायरस को हराने के लिए साथ में काम करना होगा, अगर हर देश अपने आप को अलग कर लेगा तो बहुत बुरा होगा. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे कई देश अपनी अर्थव्यवस्था को खोल रहे हैं, तो वहां पर दोबारा से इस वायरस का असर दिख रहा है.

उन्होंने कहा कि भले ही कुछ देशों में इस वायरस की रफ्तार कम हुई हो, लेकिन वैश्विक लेवल पर इसका असर बढ़ गया है. बता दें कि पहले दुनिया में हर रोज कोरोना वायरस के 80 हजार से एक लाख के करीब केस आते थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से रोजाना डेढ़ लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं.

दुनिया में इस वक्त अमेरिका, ब्राजील और भारत ऐसे देश हैं, जहां कोरोना वायरस के सबसे अधिक केस आ रहे हैं. अमेरिका और ब्राजील में औसत रोज 30 हजार से अधिक केस आ रहे हैं, जबकि भारत में रोज 20 हजार के करीब केस आ रहे हैं, जो चिंताजनक हालात हैं.

अमेरिकी यूनिवर्सिटी जॉन हॉपकिन्स के अनुसार, अभी दुनिया में कोरोना वायरस के कुल मरीजों की संख्या 1 करोड़ 2 लाख के करीब है, जबकि 5 लाख लोगों की जान जा चुकी है. अमेरिका, ब्राजील, रूस और भारत इस वक्त सबसे अधिक प्रभावित देश हैं. सिर्फ अमेरिका में ही सवा लाख लोगों की जान चली गई है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सुशांत की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि मर्डर है: शेखर सुमन
Next: देश में कोरोना मरीजों की संख्या 5 लाख 66 हजार 840 पहुची अब तक 16 हजार 893 लोगों की हो चुकी मौत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.