Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में कोरोना मरीजों की संख्या 5 लाख 66 हजार 840 पहुची अब तक 16 हजार 893 लोगों की हो चुकी मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 5 लाख 66 हजार 840 पहुची अब तक 16 हजार 893 लोगों की हो चुकी मौत

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
5826062020200626056l_1593190927

देश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर उछाल आई है. मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक, देश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 5 लाख 66 हजार 840 हो गई है, जिसमें 16 हजार 893 लोगों की मौत हो चुकी है. कुल ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 3 लाख 34 हजार को पार कर गया है.

देश में एक्टिव केस 2 लाक 15 हजार से अधिक है. पिछले 24 घंटे के अंदर 18 हजार 522 नए केस आए हैं और 418 लोगों की मौत हो गई है. आईसीएमआर के मुताबिक, 29 जून तक कुल 86 लाख 8 हजार 654 सैंपल का टेस्ट किया गया, जिनमें से 2 लाख 10 हजार 292 सैंपल का टेस्ट कल यानी सोमवार को किया गया था.

कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित है. यहां कुल मरीजों का आंकड़ा एक लाख 69 हजार 883 हो गया है. इसमें 7 हजार 610 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 89 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. एक्टिव केस की संख्या 73 हजार 313 है. दिल्ली में कुल मरीजों का आंकड़ा 85 हजार से अधिक है, जिसमें 2680 लोगों की मौत हो चुकी है.

दिल्ली में अबतक 56 हजार से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं. राज्य में एक्टिव केस की संख्या 26 हजार 246 है. वहीं, तमिलनाडु में कुल मरीजों की संख्या 86 हजार को पार कर गई है. यहां अब तक 1141 लोगों की मौत हो चुकी है और 47 हजार से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं. एक्टिव केस की संख्या 37 हजार से अधिक है.

वहीं, उत्तर प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 22 हजार 828 हो गई है, जिसमें 672 लोगों की मौत हो चुकी है. प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 6650 है. गुजरात में कुल मरीजों का आंकड़ा करीब 32 हजार है, जिसमें 1827 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या 6871 है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना वायरस का सबसे बुरा रूप आना अभी बाकी है हमें ये कहते हुए दुख हो रहा है: WHO चीफ टेड्रोस गैब्रियेस
Next: शोधकर्ताओं को चीन में नया स्वाइन फ्लू मिला ये इंसानों के लिए बेहद घातक है: शोधकर्ता

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 36 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 39 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 43 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.