Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हमने किसी भी भारतीय की जानकारी दूसरे देश के साथ साझा नहीं की: टिकटॉक इंडिया हेड निखिल गांधी
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

हमने किसी भी भारतीय की जानकारी दूसरे देश के साथ साझा नहीं की: टिकटॉक इंडिया हेड निखिल गांधी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
unnamed

मोदी सरकार ने देश में टिकटॉक समेत 59 ऐप पर पाबंदी लगा दी है. सरकार ने रक्षा, सुरक्षा और निजता को खतरा बताते हुए ये फैसला लिया है. सरकार के इस फैसले के बाद टिकटॉक की तरफ से सफाई दी गई है. उसने कहा है कि किसी भी यूजर की जानकारी दूसरे देश, यहां तक कि चीन को भी नहीं दी गई है.

समाचार एजेंसी ने टिकटॉक के हवाले से लिखा है कि सरकार के आदेश का पालन किया जा रहा है, लेकिन उसकी तरफ से किसी भी भारतीय यूजर की जानकारी किसी भी दूसरे देश के साथ साझा नहीं की गई है, यहां तक कि चीन के साथ भी नहीं.

मोदी सरकार ने कल ही (29 जून) टिकटॉक समेत 59 ऐप पर पाबंदी लगाई है. सरकार के इस फैसले को लद्दाख में तनाव के बीच चीन के लिए कड़े संदेश के तौर पर देखा जा रहा है.

टिकटॉक ने कहा है कि सरकार की तरफ से उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था. टिकटॉक के इंडिया हेड निखिल गांधी ने कहा, ”भारत सरकार ने 59 ऐप ब्लॉक करने का अंतरिम आदेश दिया है, जिसमें टिकटॉक भी शामिल है, हम इस आदेश का पालन करने की प्रक्रिया में हैं.

हमें सरकार के संबंधित विभागों की तरफ से बुलाया गया था और सफाई देने का मौका दिया गया था.” निखिल गांधी ने ये भी कहा कि हम यूजर की प्राइवेसी और इंटीग्रेटी को सबसे ऊपर रखते हैं. हालांकि, सरकार का दावा इससे अलग है और बेहद गंभीर है.

केंद्र सरकार ने 29 जून को अपने फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि इन ऐप के गलत इस्तेमाल की जानकारी हमें मिल रही थी, यूजर्स की डेटा भारत से बाहर दूसरे देशों में ट्रांसफर किया जा रहा है. इसलिए देश की रक्षा, सुरक्षा, संप्रभुता, अखंडता और लोगों की निजता को ध्यान में रखते हुए 59 ऐप पर बैन लगाने का फैसला लिया गया है.

आईटी एक्ट की धारा 69-A के तहत केंद्र सरकार ने ये फैसला किया है. सरकार ने कहा है कि ये ऐप भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए खतरा थे, इसलिए मोबाइल और नॉन-मोबाइल इंटरनेट डिवाइस में इन्हें बैन किया गया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: शोधकर्ताओं को चीन में नया स्वाइन फ्लू मिला ये इंसानों के लिए बेहद घातक है: शोधकर्ता
Next: हर मंगलवार और शनिवार को बजरंग बाण का पाठ करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं

Related Stories

56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
DSC_8167.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कर्मभूमि से जन्मभूमि तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा, गूंजेगा पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा का संदेश

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

प्रदेश में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.