Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हमने योग और आयुर्वेद से लोगों को स्वस्थ होने की शिक्षा दी लेकिन फिर भी हम पर सवाल उठाए जा रहे: योग गुरु बाबा रामदेव
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

हमने योग और आयुर्वेद से लोगों को स्वस्थ होने की शिक्षा दी लेकिन फिर भी हम पर सवाल उठाए जा रहे: योग गुरु बाबा रामदेव

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
2020_62020062322140280244_0_news_large_23

कोरोनिल दवा पर सफाई देने के लिए योग गुरु बाबा रामदेव ने आज हरिद्वार में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया है। जिसमें वह अपना पक्ष सामने रख रहे हैं।

पतंजलि योगपीठ में बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण पत्रकार वार्ता कर रहे हैं। इस दौरान योगगुरू बाबा रामदेव ने कहा कि कोरोना पीड़ितों से हमदर्दी रखी जानी चाहिए।

हमने योग और आयुर्वेद से लोगों को स्वस्थ होने की शिक्षा दी है, लेकिन फिर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। आयुष मंत्रालय ने कहा है कि पतंजलि ने कोविड के क्षेत्र में अच्छी पहल की है। इससे सभी विरोधियों के मंसूबों पर पानी फिर गया।

बाबा रामदेव ने कहा है कि कोविड मैनेजमेंट पर हमने अभी तक जो कार्य किए गए, वो आगे भी जारी रहेंगे। कोरोनिल के लिए गिलोय, अश्वगंधा तुलसी की सुनिश्चित मात्रा लेकर कोरोनिल तैयार की गई है। दालचीनी और अन्य से श्वासारी वटी तैयार की गई है।
मॉर्डन मेडिकल साइंस के तहत ये काम किया

बाबा रामदेव ने कहा कि मॉर्डन मेडिकल साइंस के तहत ये काम किया गया है। इनके अलग-अलग लाइसेंस हैं, इनका संयुक्त रूप से ट्रायल किया गया। रजिस्ट्रेशन व रिसर्च के प्रोसेस अलग हैं।

हमने जो तीन औषधियां बनाई हैं, उनका लाइसेंस यूनानी और आयुर्वेद मंत्रालय से लिया गया है। बाबा रामदेव ने कहा कि अभी कोरोना के ऊपर क्लीनिकल ट्रायल हुआ है।

दस से ज्यादा बीमारियों के तीन लेवल को हम पार कर चुके हैं। हृदय रोगियों, अस्थमा, हाइपेटाइटिस, डेंगू, चीकनगुनिया के रोगियों पर रिसर्च कर चुके हैं। पांच सौ से ज्यादा वैज्ञानिक हमारी रिसर्च टीम में हैं।

साम्राज्यवादी सोच पर हमला किया गया। इसी लिए कोरोना को लेकर क्लीनीकल ट्रायल पर तूफान क्यों खड़ा कर दिया। हमने योग और रिसर्च पर दस हजार करोड़ का ढांचा बना दिया है।

बाबा रामदेव ने कहा कि योग आयुर्वेद का काम करना एक गुनाह हो गया है। जैसे देशद्रोही और आतंकवादियों के खिलाफ एफआईआर होती है। वैसे ही हमारे के खिलाफ भी की जा रही है।

हमने मरीजों पर ट्रायल किया, सभी चीजें कंट्रोल हो रही हैं। पतंजलि ने करोड़ों लोगों को आयुर्वेद और योग से नया जीवन दिया है। क्लीनिकल कंट्रोल ट्रायल की पूरी रिसर्च हमने आयुर्वेद मंत्रालय को भेजी है। जो पैरामीटर बनाए गए हैं, उसके अनुरूप ये रिसर्च की गई है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दूरसंचार कंपनी वोडाफोन को हुई अब तक की सबसे बड़ी वार्षिक हानि
Next: पतंजलि ने करोड़ों लोगों को आयुर्वेद और योग से नया जीवन दिया है: योग गुरु बाबा रामदेव

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 9 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 13 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.