Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दूरसंचार कंपनी वोडाफोन को हुई अब तक की सबसे बड़ी वार्षिक हानि
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

दूरसंचार कंपनी वोडाफोन को हुई अब तक की सबसे बड़ी वार्षिक हानि

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
54020-kiqgrzutvl-1575646318

देश की तीसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया ने बुधवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार सांविधिक बकाए का प्रावधान करने के बाद मार्च 2020 को समाप्त वित्त वर्ष के दौरान उसकी शुद्ध हानि 73,878 करोड़ रुपये रही। यह किसी भी भारतीय कंपनी को हुई अब तक की सबसे बड़ी वार्षिक हानि है।

न्यायालय ने आदेश दिया था कि सांविधिक बकाए की गणना में गैर-दूरसंचार आय को भी शामिल किया जाएगा, जिसके बाद कंपनी को 51,400 करोड़ रुपये चुकाने हैं। कंपनी ने कहा कि इस देनदारी के कारण कंपनी का कामकाम जारी रहने को लेकर गंभीर संदेह पैदा हुए।

वोडाफोन आइडिया (वीआईएल) ने शेयर बाजार को बताया कि मार्च तिमाही के दौरान उसका शुद्ध नुकसान 11,643.5 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान तिमाही के दौरान 4,881.9 करोड़ रुपये था और अक्टूबर-दिसंबर 2019 तिमाही में 6,438.8 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बताया कि मार्च 2020 तिमाही के दौरान परिचालन से आय 11,754.2 करोड़ रुपये रही। बीते वित्त वर्ष के दौरान कंपनी को 73,878.1 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। वोडाफोन आइडिया को वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान 14,603.9 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अभिनेता ऋतिक रोशन और आलिया भट्ट को ऑस्कर पुरस्कारों के लिए वोटिंग का अधिकार मिला
Next: हमने योग और आयुर्वेद से लोगों को स्वस्थ होने की शिक्षा दी लेकिन फिर भी हम पर सवाल उठाए जा रहे: योग गुरु बाबा रामदेव

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 9 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.