Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जेल में हुआ हंगामा,कैदियों ने डिप्टी जेलर समेत चार को पीटा,जमकर हुआ पथराव
  • क्राइम
  • देश

जेल में हुआ हंगामा,कैदियों ने डिप्टी जेलर समेत चार को पीटा,जमकर हुआ पथराव

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
uproar in jail

शुक्रवार की सुबह गोरखपुर में पुलिस पूछताछ के दौरान एक कैदी की पिटाई करने का आरोप लगाते हुए कैदियों ने जेल में जमकर हंगामा किया।साथ ही डिप्टी जेलर समेत चार सिपाहियों की बुरी तरह से पिटाई कर दी।घटना की सूचना मिलते ही डीएम-एसएसपी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।हालात नियंत्रण से बाहर बताए जा रहे हैं,जेल के अंदर ईंट पत्थर भी चले।

सीओ क्राइम वीर सिंह जेल में बंद कुछ कैदियों से गुरुवार को पूछताछ करने आए थे।आरोप है कि इस दौरान उन्होंने एक कैदी की पिटाई कर दी थी।इस बात पर रात में ही कैदी भड़क गए,सुबह 6:00 बजे सभी कैदी एकजुट हो गए और निरीक्षण पर आए डिप्टी जेलर प्रभात पांडे,सिपाही अजय सिंह समेत चार लोगों को पिटाई कर दी।

जैसे ही डीएम-एसएसपी को पिटाई की खबर मिली वैसे ही वो फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।कैदियों ने पेड़ पर चढ़कर ईंट पत्थर बरसाए।जेल प्रसाशन का कहना है कि सीओ गुरुवार को आए थे बंदियों से पूछताछ के दौरान बैरक में उनकी पिटाई की थी।उससे आक्रोश भड़का है।रोटी कम और दाल पतली होने की शिकायत वाली बात पर जेल प्रशाशन ने कहा कि जब भीड़ जुटती है तो तमाम अन्य बातें भी सामने आती हैं।

बताया गया है कि रोटी वाले मामले की भी जांच कराकर समस्या को दूर कराया जाएगा।एक घंटे में जेल अधीक्षक लखनऊ से गोरखपुर जेल पहुंच जाएंगे।बंदी फिलहाल शांत हो गए हैं।जेलर द्वारा पुलिस के बाहर निकलने पर बातचीत की गई।सुबह 6 बजे बवाल शुरू हुआ था।बवाल करने वाले बंदियो की सूची बनाकर उन्हें दूसरी जेल भेजने के लिए पत्र भी लिखा जाएगा।

 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नैनीताल: चट्टान खिसकने के कारण कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग फिर बाधित
Next: US ने दी पाक को चेतावनी, कहा- आतंकी संगठनों को समर्थन देना बंद करो

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 15 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 15 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.