Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बड़ी खबर: दारोगा ने ही मोस्ट वांटेड विकास दुबे को पुलिस के आने की जानकारी पहले दी
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बड़ी खबर: दारोगा ने ही मोस्ट वांटेड विकास दुबे को पुलिस के आने की जानकारी पहले दी

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
Capture

पिछले 24 घंटे में यूपी पुलिस का मोस्ट वांटेड चेहरा बने विकास दुबे की तलाश में यूपी पुलिस पूरी रात छापेमारी करती रही.

8 पुलिसकर्मियों पर फायरिंग का आरोपी विकास दुबे घटना के बाद छिपा बैठा है. इधर सूत्रों से जानकारी मिली है कि चौबेपुर थाने के ही एक दारोगा ने ही विकास दुबे को पुलिस रेड की सूचना दी थी.

पुलिस की करीब बीस टीमें अलग अलग जिलों में दबिश देता रही. ये वो जगह थी, जहां पर विकास दुबे के रिश्तेदार और परिचित रहते हैं.

पुलिस ने इस मामले में 12 और लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है. पुलिस ने इन लोगों को मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर उठाया है.

सूत्रों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में इन लोगों से विकास दुबे की बातचीत हुई थी. हैरानी की बात है कि विकास के फोन की कॉल डिटेल में कुछ पुलिसवालों के नंबर भी सामने आए हैं.

जानकारी के मुताबिक पुलिस की जांच में सामने आया है कि चौबेपुर थाने के ही एक दारोगा ने विकास दुबे को पुलिस के आने की जानकारी पहले दी थी. शक के घेरे में एक दारोगा, एक सिपाही और एक होमगार्ड हैं. तीनों की कॉल डिटेल के आधार पर उनसे पूछताछ की जा रही है.

बता दें कानपुर से सटे बिखारु गांव में शुक्रवार को तड़के पुलिस और विकास दुबे गिरोह के बीच चली खूनी मुठभेड़ में 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे. इस मुठभेड़ में गिरोह के दो हमलावर भी मारे गए हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: चीन को सख्त संदेश दिया PM मोदी ने कहा विस्तारवाद का युग अब खत्म हो चुका है
Next: बौद्ध धर्म लोगों को आदर करना सिखाता है बुद्ध द्वारा दी गई सीख आज भी प्रसांगिक है: PM मोदी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 38 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 42 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 45 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.