Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • चीन को सख्त संदेश दिया PM मोदी ने कहा विस्तारवाद का युग अब खत्म हो चुका है
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • मुख्य समाचार

चीन को सख्त संदेश दिया PM मोदी ने कहा विस्तारवाद का युग अब खत्म हो चुका है

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

अचानक लेह पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन को सख्त संदेश दिया है. भारतीय सेना के जवानों को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि विस्तारवाद का युग खत्म हो चुका है. अब विकासवाद का समय आ गया है.

चीन से बॉर्डर पर जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह लेह पहुंचे. पीएम मोदी का ये दौरा अचानक था, जिससे हर कोई चौंक गया.

पीएम मोदी के साथ इस दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत भी मौजूद रहे. यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेना, वायुसेना के अधिकारियों ने जमीनी हकीकत की जानकारी दी. मई महीने से ही चीन के साथ बॉर्डर पर तनाव की स्थिति बनी हुई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को नीमू की फॉरवर्ड पोस्ट पर पहुंचे. यहां पर सीनियर अधिकारियों ने उन्हें मौके की जानकारी दी.

पीएम मोदी ने सेना, वायुसेना के अफसरों से सीधे संवाद भी किया. पहले इस दौरे पर सिर्फ CDS बिपिन रावत को ही आना था, लेकिन पीएम मोदी ने खुद पहुंचकर सभी को चौंका दिया.

लेह के वॉर मेमोरियल हॉल ऑफ फेम पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद उन्होंने सेना के अस्पताल में घायल जवानों से मुलाकात की.

इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने जवानों को संबोधित किया. पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय सैनिकों के पराक्रम की सराहना की.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जय हिन्द जय भारत भारतीय सेना के रहते देश की सीमाएं हमेशा सुरक्षित रहेगी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Next: बड़ी खबर: दारोगा ने ही मोस्ट वांटेड विकास दुबे को पुलिस के आने की जानकारी पहले दी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 36 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 40 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 44 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.