Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बड़ी खबर: गलवान घाटी के शहीदो पर फिल्म बनाएगे अभिनेता अजय देवगन
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

बड़ी खबर: गलवान घाटी के शहीदो पर फिल्म बनाएगे अभिनेता अजय देवगन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता अजय देवगन भी कम देशभक्त नहीं हैं। उन्होंने सभी फिल्म निर्माताओं के बीच तेजी दिखाते हुए भारत और चीन सेनाओं के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प को आधार बनाकर एक फिल्म का निर्माण करने का मन बनाया है।

अजय देवगन के आधिकारिक प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार अजय देवगन ने अभी तक इस फिल्म का शीर्षक तय नहीं किया है और ना ही फिल्म के कलाकारों के बारे में कोई खुलासा हुआ है। अभी तक तो यह कहना भी मुश्किल है कि इस फिल्म में खुद अजय देवगन भी अभिनय करेंगे या नहीं।

फिलहाल तो फिल्म के कलाकारों और कर्मचारियों को लेकर ही चर्चा जारी है। लेकिन, इतना तो जरूर है कि इस फिल्म को अजय देवगन अपने होम प्रोडक्शन अजय देवगन फिल्म्स के अंतर्गत  बनाएंगे।इस फिल्म की कहानी भारत और चीन के बीच सीमा पर हुई झड़प में शहीद हुए 20 जवानों की कहानी को बयां करेगी।

गौरतलब है कि 15 जून को पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिकों ने अपनी जान गंवा दी थी।

इसके बाद पूरे देश में चीनी सामान का बहिष्कार करने के लिए सोशल मीडिया पर एक आंदोलन चल गया। हाल ही में भारत सरकार ने आधिकारिक तौर पर 59 चीनी एप्लीकेशंस को भारत में बैन कर दिया है।

ज्ञात है कि अजय देवगन बड़े पर्दे पर पिछली बार अपनी फिल्म ‘तानाजी- द अनसंग वॉरियर’ में नजर आए थे। अब वह ओटीटी पर रिलीज होने वाली अपनी अगली फिल्म ‘भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आएंगे।

इस फिल्म में अजय के साथ संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, एमी विर्क और शरद केलकर की मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Post navigation

Previous: अब ऑनलाइन होगी शिक्षा: दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘LEAD’ पोर्टल
Next: पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी हुए कोरोना पॉजिटिव

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.