Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अब ऑनलाइन होगी शिक्षा: दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘LEAD’ पोर्टल
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

अब ऑनलाइन होगी शिक्षा: दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ‘LEAD’ पोर्टल

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
2020_7image_07_56_570635324led-portal-sisodia-3.jp-ll-300x171

कोरोना संकट के बीच पढ़ाई के नुकसान से निपटने के लिए सरकारें ऑनलाइन शिक्षा पर फोकस कर रही हैं. डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार का ‘LEAD’ पोर्टल लॉन्च किया है. इसमें पहली से 12वीं कक्षा तक के स्टूडेंट्स के लिए लगभग 10000 से ज्यादा कोर्स मटीरियल और शिक्षण सामग्री उपलब्ध होगी.

शिक्षा विभाग के मुताबिक LEAD यानी ”Learning through E-resources made accessible for Delhi’ के माध्यम से स्टूडेंट्स को सीबीएसई और एनसीईआरटी के साथ ही दिल्ली सरकार के पाठ्यक्रम की जरूरी सामग्री मिलेगी.

इस पोर्टल में डिजिटल क्यूआर कोडेड टेक्स्टबुक, लर्निंग आउटकम, व्याख्यात्मक वीडियो, अभ्यास प्रश्नपत्र, मूल्यांकन इत्यादि शामिल होंगे.

दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के मुताबिक टीचर्स क्लास में पढ़ाई जाने वाली टेक्स्टबुक के अलावा, तमाम सपोर्ट मटीरियल भी हर साल तैयार करते हैं.

इसी सिलसिले में दिल्ली SCERT (State Council of Educational Research and Training) ने 25 सदस्यीय कोर टीम बनाई है. ये टीम नियमित रूप से ई-लर्निंग कंटेंट को अपग्रेड करेगी.

सरकार द्वारा जारी एक बयान में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, “शिक्षा विभाग LEAD पोर्टल के माध्यम से DIKSHA पोर्टल पर सभी टीचिंग और ट्रेनिंग मटीरियल के साथ जुड़ रहा है.

अब न सिर्फ हम सारे देश और दुनिया के साथ अपने प्रयोगों को शेयर कर सकेंगे बल्कि देश भर में हो रहे शानदार प्रयोगों से भी सीख सकेंगे” सिसोदिया का कहना है कि आने वाले समय में LEAD पोर्टल शिक्षा प्रणाली का मुख्य हिस्सा बनेगा.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मेक इन इंडिया’ योगी सरकार ने मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में लिया बड़ा फैसला
Next: बड़ी खबर: गलवान घाटी के शहीदो पर फिल्म बनाएगे अभिनेता अजय देवगन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.