Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी हुए कोरोना पॉजिटिव
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी हुए कोरोना पॉजिटिव

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
pak-minister-jpg_710x400xt-300x169

दुनिया में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है. अब पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने खुद ट्विटर के जरिए कोरोना वायरस से पॉजिटिव होने की जानकारी दी है.

शाह महमूद कुरैशी ने ट्वीट करते हुए बताया, ‘दोपहर को मुझे हल्का बुखार महसूस हुआ और मैंने तुरंत ही खुद को घर पर क्वारनटीन कर लिया. मैं कोविड-19 से पॉजिटिव पाया गया हूं. अल्लाह की कृपा से मैं मजबूत और ऊर्जावान महसूस कर रहा हूं. मैं घर से ही अपनी ड्यूटी को निभाना जारी रखूंगा. कृपया मेरे लिए प्रार्थना करें.’

बता दें कि पाकिस्तान में लगातार कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता ही जा रही है. पाकिस्तान में रोजाना हजारों की संख्या में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही है. पाकिस्तान में अब तक 2.20 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. इसके अलावा पाकिस्तान में कोरोना वायरस के कारण 4500 से ज्यादा लोगों की जान भी जा चुकी है.

वहीं दुनिया में भी कोरोना वायरस की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है. दुनिया में अब तक कोरोना वायरस के कारण 1.10 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. इसके अलावा दुनिया में हर दिन कोरोना वायरस के कारण लोगों की जान भी जा रही है. अब तक दुनिया में 5.25 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बड़ी खबर: गलवान घाटी के शहीदो पर फिल्म बनाएगे अभिनेता अजय देवगन
Next: नेपाल में राजनीतिक संकट गहराया ‘प्रचंड’ से मिलने केपी शर्मा ओली नहीं पहुंचे

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.