Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नेपाल में राजनीतिक संकट गहराया ‘प्रचंड’ से मिलने केपी शर्मा ओली नहीं पहुंचे
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

नेपाल में राजनीतिक संकट गहराया ‘प्रचंड’ से मिलने केपी शर्मा ओली नहीं पहुंचे

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download-15

नेपाल में राजनीतिक संकट और भी गहरा गया है. आज होने वाली नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी की स्थायी समिति की बैठक टल गई है.

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के नेता पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से नहीं मिलने पहुंचे हैं. इसी के साथ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी विभाजन की ओर बढ़ती दिख रही है. प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया है.

प्रचंड और ओली के बीच शुक्रवार को तीन घंटे बैठक तक बैठक हुई थी, इसके बाद भी दोनों के बीच कोई समझौता नहीं हुआ था.

आज सुबह 9 बजे से प्रधानमंत्री और प्रचंड के बीच बैठक होनी थी. इसके बाद 11 बजे पार्टी की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक होनी थी. अब ये बैठक सोमवार 6 जुलाई को होगी.

बता दें कि मौजूदा प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड दोनों ही नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं.

पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड का गुट चाहता है कि केपी शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दें और पार्टी के अपने तरीके से चलाने दें. लेकिन केपी शर्मा ओली कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा नहीं देना चाहते हैं.

प्रचंड कई बार यह कह चुके हैं कि सरकार और पार्टी के बीच समन्वय का अभाव है. साथ ही, वह एनसीपी द्वारा ‘एक व्यक्ति एक पद’ प्रणाली का पालन किये जाने पर जोर दे रहे हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी हुए कोरोना पॉजिटिव
Next: Amazon के मालिक जेफ बेजोस की संपत्ति 4275 अरब रुपये बढ़ गई

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.