Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों के अभियान से आतंकी बौखलाए अब CRPF के काफिले पर किया IED ब्लास्ट
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों के अभियान से आतंकी बौखलाए अब CRPF के काफिले पर किया IED ब्लास्ट

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
3340J_K_Terrorist_attack_on_CRPF_convoy_in_Pulwama_IED_blast_and_firing_targets_one_jawan_injured-300x200

जम्मू-कश्मीर के पुलमामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) पर आतंकियों ने हमला किया है. सीआरपीएफ के काफिले को IED ब्लास्ट के जरिये निशाना बनाया गया है.

ब्लास्ट के बाद आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर फायरिंग की. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हमले के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.

बताया जा रहा है कि आतंकियों ने पुलवामा में सर्कुलर रोड पर सुरक्षाबल के जवानों पर हमला कर दिया. आतंकियों ने पहले IED ब्लास्ट के जरिये सुरक्षाबल के जवानों को निशाना बनाया और फिर बाद में फायरिंग शुरू कर दी. अच्छी बात ये है कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है.

बताया जा रहा है कि अज्ञात आतंकियों ने सुबह करीब 7.40 बजे आतंकियों ने सीआरपीएफ दल को निशाना बनाने की कोशिश की.

आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए रोड के किनारे विस्फोटक लगा रखा था. इस ब्लास्ट में सीआरपीएफ के 182 बटालियन का एक जवान मामूली रूप से घायल हो गया है.

हमले की घटना के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

असल में, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों के अभियान से आतंकी बौखलाए हुए हैं. लिहाजा वो सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं.

जम्मू कश्मीर में स्थानीय पुलिस और सुरक्षाबल आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रहे हैं. कश्मीर के किसी न किसी इलाके में हर दिन आतंकी मुठभेड़ हो रही है.

शनिवार को कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए थे.

Post navigation

Previous: गुजरात की आर्थिक राजधानी सूरत में कोरोना कहर बरपा रहा अब CM और उप मुख्यमंत्री मैदान में उतरे
Next: 19 पुलिसकर्मियों ने विकास दुबे को बनाया गैंगस्टर विकास दुबे: यूपी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.