Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • गुजरात की आर्थिक राजधानी सूरत में कोरोना कहर बरपा रहा अब CM और उप मुख्यमंत्री मैदान में उतरे
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

गुजरात की आर्थिक राजधानी सूरत में कोरोना कहर बरपा रहा अब CM और उप मुख्यमंत्री मैदान में उतरे

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
111404442_gettyimages-1208026323-300x168

गुजरात का सूरत कोरोना वायरस का नया हॉटस्पॉट बन गया है. कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच शनिवार को सूबे के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल खुद सूरत पहुंचे.

कोरोना को फैलने से रोकने के लिए यहां उन्होंने करीब 4 घंटे तक प्रशासनिक अधिकारियों, सांसदों और विधायकों के साथ मीटिंग की. इस बीच गुजरात के मुख्यमंत्री रुपाणी ने दो नए कोरोना हॉस्पिटल के लिए 100 करोड़ रुपये का पैकेज देने और 200 वेंटिलेटर भेजने की घोषणा की.

गुजरात की आर्थिक राजधानी सूरत में कोरोना कहर बरपा रहा है. हर रोज सूरत में 200 से 250 कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं. सूरत शहर और ग्रामीण इलाकों को मिलाकर अब तक 226 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग अस्पतालों में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है.

सूरत की स्थिति को लेकर देखते हुए मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल शनिवार सुबह 10.30 बजे गांधीनगर से सूरत पहुंचे. यहां उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मैराथन मीटिंग की.

सीएम विजय रुपाणी ने मीडिया से बातचीत करते हुए इस मीटिंग की जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना के मामले चाहे, जितने बढ़ें, लेकिन सूरत में दोबारा लॉकडाउन नहीं होगा. उन्होंने दो नए कोरोना अस्पताल शुरू करने के लिए 100 करोड़ रुपये के पैकेज और 200 वेंटिलेटर भेजने की घोषणा की.

सीएम रुपाणी और डिप्टी सीएम नितिन पटेल का यह दौरा इसलिए अहम है, क्योंकि सूरत के कई सरकारी अस्पतालों में मरीजों की सही सुविधाएं नहीं मिलने की शिकायतें लगातार आ रही हैं.

बीजेपी सांसद सीआर पाटिल भी इसकी शिकायत सीएम रुपाणी और डिप्टी सीएम नितिन पटेल से कर चुके हैं. शुक्रवार को सीएम रुपाणी और डिप्टी सीएम नितिन पटेल के साथ मीटिंग में शामिल रहे बीजेपी सांसद पाटिल ने फिर अस्पतालों की बदहाली का मुद्दा उठाया.

सूरत में कोरोना को कंट्रोल करने में स्थानीय प्रशासन लगातार असफल रहा है. यही वजह है कि हालात का जायजा लेने और व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार यानी मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को मैदान में उतरना पड़ा है.

Post navigation

Previous: तड़के सुबह 3.37 मिनट पर करगिल में भूकंप के झटके महसूस किए गए
Next: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों के अभियान से आतंकी बौखलाए अब CRPF के काफिले पर किया IED ब्लास्ट

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.