Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अपराधी विकास दुबे की अंतिम लोकेशन यूपी के औरैया में मिली
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

अपराधी विकास दुबे की अंतिम लोकेशन यूपी के औरैया में मिली

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
kanpur_police.jpg_1593921379_618x347-300x168

कुख्यात अपराधी विकास दुबे की तलाश में यूपी पुलिस ने दिन रात एक कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक विकास दुबे की अंतिम लोकेशन उत्तर प्रदेश के औरैया में मिली है.

औरेया मध्य प्रदेश से सटा हुआ है, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि विकास दुबे एमपी की ओर भाग सकता है.

अब जब यूपी पुलिस ने इस वारदात की जांच शुरू की है तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं. विकास की कॉल डिटेल में कुल 24 पुलिसवालों के नाम सामने आए हैं.

सूत्रों के मुताबिक विकास दुबे के साथ चौबेपुर थाने का एक दारोगा और दो सिपाहियों के लगातार संपर्क में रहने के साक्ष्य मिले हैं. शिवराजपुर थाने के भी कुछ सिपाही विकास दुबे के लगातार संपर्क में थे.

इस बीच यूपी पुलिस ने बिकरू गांव एनकाउंटर की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं. इस केस की जांच ADM करेंगे.

यूपी पुलिस के 8 जवानों और अफसरों की हत्या की वजह बनने वाले विकास दुबे के पूरी कुंडली अब यूपी पुलिस खंगाल रही है. पुलिस ने विकास दुबे के सभी पुराने मुकदमों की समीक्षा शुरू कर दी है. इसकी सीधी निगरानी पुलिस मुख्यालय कर रहा है.

इस बीच एक नई जानकारी ये सामने आई कि इस साल मार्च महीने में एसटीएफ ने पुलिस मुख्यालय में 25 दुर्दांत अपराधियों की एक सूची भेजी थी, हैरान करने वाली बात ये है कि इस लिस्ट में विकास दुबे का नाम नहीं था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: तनाव चरम पर: अमेरिका ने परमाणु शक्ति से लैस दो एयरक्राफ्ट साउथ चाइना सी में भेजे
Next: हिन्दू शेरनी कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर तापसी पन्नू पर निशाना साधा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.