Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हिन्दू शेरनी कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर तापसी पन्नू पर निशाना साधा
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

हिन्दू शेरनी कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर तापसी पन्नू पर निशाना साधा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
kangana-ranaut-team-made-se-764x430-1-300x169

बॉलीवुड में नेपोटिज्म की डिबेट शुरू करने का क्रेडिट कंगना रनौत को जाता है, जिन्होंने कई मौकों पर बॉलीवुड के एक तबके को आड़े हाथों लिया है.

उन्होंने कई स्टार किड्स पर आरोप लगाए हैं. इस बीच अब सोशल मीडिया पर कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है. कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर तापसी पर निशाना साधा है.

कंगना ने एक ट्वीट कर तापसी पर बड़ा आरोप लगाया है. कंगना के ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से किए गए ट्वीट में कहा गया- कई ऐसे चापलूस हैं जो कंगना की पहल को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्हें बस मूवी माफिया की किताब में अच्छा बना रहना है.

कंगना की बुराई करने पर इन्हें अवॉर्ड मिलते हैं. ये लोग महिलाओं को प्रताड़ित भी करते हैं. तुम्हें शर्म आनी चाहिए तापसी, तुम कंगना के स्ट्रगल का फायदा उठाकर उसके खिलाफ खड़ी हो.

अब कंगना के इस वार पर तापसी ने सीधा तो कुछ नहीं बोला है. लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उन पर निशाना जरूर साधा है.

बिना नाम लिए तापसी ने बड़ी बात कह दी है. तापसी लिखती हैं- मैंने अपनी जिंदगी में कई चीजें सीखी हैं, कुछ महीनों में तो ज्यादा ही समझा है. इससे मैं जिंदगी को सही नजरिए से देख पाई हूं. तापसी ने तो कोट शेयर करते हुए बताया है कि उन लोगों पर ध्यान नहीं देना चाहिए जो नकारात्मकता फैलाते हैं.

वहीं एक और कोट के जरिए तापसी ने संदेश दिया है कि बुरे लोगों के साथ बुरा व्यवहार ना करें बल्कि उनके लिए प्राथना करें जिससे वो जिंदगी में थोड़े समझदार हो सकें.

इस समय सोशल मीडिया पर कंगना और तापसी के बीच छिड़ी ये जुबानी जंग ट्रेंड कर रही है. कंगना और तापसी का हमेशा से छत्तीस का आंकड़ा रहा है.

कई मौकों पर कंगना की बहन रंगोली ने भी तापसी पर निशाना साधा है. ऐसे में कंगना का नेपोटिज्म को लेकर तापसी को घेरना हैरान नहीं करता.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अपराधी विकास दुबे की अंतिम लोकेशन यूपी के औरैया में मिली
Next: भारत में टिक टॉक जैसे ऐप का बिजनेस मॉडल तैयार करना आसान नहीं: इंफोसिस चेयरमैन नंदन नीलेकणि

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.