Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • PM मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

PM मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
pm-jpg_710x400xt-300x169

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। पीएम मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर उन्हें राष्ट्रीय और अतंरराष्ट्रीय मुद्दों पर जानकारी दी। पीएम मोदी राष्ट्रपति से मिलने के लिए सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के बीच करीब आधे घंटे तक बैठक हुई। हालांकि, दोनों के बीच क्या बातचीत हुई अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

राष्ट्रपति भवन की तरफ से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति के बीच कई राष्ट्रीय और अतंरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई।

पीएम मोदी दो दिन पहले ही लद्दाख से लौटे हैं। वहां उन्होंने गलवां घाटी में घायल हुए सैनिकों से मुलाकात की थी।

इसके अलावा उन्होंने सीमा के हालात का जायजा लेने के बाद सैनिकों को संबोधित भी किया था। बता दें कि सीमा पर चीन के साथ हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मध्यप्रदेश: भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा को विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर बनाया गया
Next: सावन के पवित्र महीने की शुरूआत,ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ के दर पर योगी ने टेका माथा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.