Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सावन के पवित्र महीने की शुरूआत,ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ के दर पर योगी ने टेका माथा
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

सावन के पवित्र महीने की शुरूआत,ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ के दर पर योगी ने टेका माथा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
cm-yogi-pooja

आज से सावन के पवित्र महीने की शुरूआत हो गई है. इस माह के पहले सोमवार (आज) को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में शिवावतारी गुरु गोरक्षनाथ की पूजा अर्चना के बाद मानसरोवर मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया. इस दौरान उन्होंने विश्वशांति और कोरोना वायरस के खात्मे की कामना की. बता दें कि यूपी सीएम इस वक्त दो दिन के गोरखपुर दौरे पर हैं.

भगवान शिक के रुद्राभिषेक के बाद सीएम योगी ने ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर माथा टेका. इस दौरान योगी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान भी रखा. उन्होंने 11 किलो पके आम के रस, 11 लीटर दूध, जल, दही, घी, चीनी, शहद, गंगा जल और गन्ने के रस से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया. इस दौरान योगी के साथ गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ और मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी समेत कई अन्य लोग भी मौजूद रहे.

सावन के पहले सोमवार पर सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा, ‘देवाधिदेव महादेव के परम प्रिय पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की देशवासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं.
भगवान शंकर जी से प्रार्थना है कि हम सभी पर उनकी कृपा सदा-सर्वदा बनी रहे. भगवान भोलेनाथ जी की कृपा से ‘कोरोना’ का नाश हो, मानवता का उत्थान हो. ॐ नमः शिवाय.’

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: PM मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की
Next: देश में चीन-पाकिस्तान से नहीं आएंगे बिजली सप्लाई,सरकार ने लगाया प्रतिबंध

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 37 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 41 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 44 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.