Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में चीन-पाकिस्तान से नहीं आएंगे बिजली सप्लाई,सरकार ने लगाया प्रतिबंध
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

देश में चीन-पाकिस्तान से नहीं आएंगे बिजली सप्लाई,सरकार ने लगाया प्रतिबंध

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
elec

बिजली मंत्रालय ने चीन से बिजली सप्लाई और नेटवर्क के उपकरणों के आयात पर पूरी तरह रोक लगा दी है. मंत्रालय ने सुरक्षा खतरे और साइबर हमलों का हवाला देकर दूसरे देशों से इनके आयात पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है. मंत्रालय के मुताबिक पहले के रेफरेंस लिस्ट में शामिल देशों से आयात करने के पहले सरकार की मंजूरी लेनी होगी. अब इस सूची में पाकिस्तान और चीन को शामिल कर लिया गया है. यानी अब चीन और पाकिस्तान से बिजली सप्लाई और नेटवर्क के उपकरणों के आयात के लिए सरकार से इजाजत लेनी होगी.

मंत्रालय ने कहा है कि आयातित बिजली सप्लाई और नेवटवर्क के उपकरणों और पुर्जों की जांच कराई जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसमें मलवेयर या जासूसी करने वाला सॉफ्टवेयर तो नहीं है. इसके साथ यह पता किया जाएगा कि यह भारतीय मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं.

शुक्रवार को एक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के जरिये राज्यों की ऊर्जा मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बिजली मंत्री आर के सिंह ने कहा कि भारत 71,000 करोड़ रुपये के बिजली उपकरण आयात करता है, जिसमें 21,000 करोड़ के उपकरण चीन से आते हैं.

बिजली उपकरण से जुड़ा घरेलू उद्योग मंत्रालय के सामने चिंता जता चुका है कि चीन के बिजली उपकरणों की बाढ़ देश में आती रही तो वहां से साइबर हमला हो सकता है. देश में बिजली उपकरणों का 2.08 लाख करोड़ रुपये का बाजार है, जिसमें 71,570 करोड़ रुपये के बिजली उपकरणों का आयात होता है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सावन के पवित्र महीने की शुरूआत,ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ के दर पर योगी ने टेका माथा
Next: 10 जुलाई को राष्ट्र को समर्पित करेंगे रीवा अल्ट्रा मेगा सौर परियोजना:पीएम मोदी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 36 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 40 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 44 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.