Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • 10 जुलाई को राष्ट्र को समर्पित करेंगे रीवा अल्ट्रा मेगा सौर परियोजना:पीएम मोदी
  • देश
  • बिजनेस
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

10 जुलाई को राष्ट्र को समर्पित करेंगे रीवा अल्ट्रा मेगा सौर परियोजना:पीएम मोदी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
2020_7$2020070522092764970_0_news_large_19

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को दिल्ली में कहा कि राज्य में स्थापित रीवा अल्ट्रा मेगा सौर परियोजना का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से 10 जुलाई को लोकार्पण करेंगे. एशिया की सबसे बड़ी इस सौर ऊर्जा परियोजना की क्षमता 750 मेगावाट है.

मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग की जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, ”मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि 750 मेगावाट क्षमता वाले रीवा अल्ट्रा मेगा सौर परियोजना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पित कर राष्ट्र को समर्पित किया जायेगा.” उन्होंने कहा कि पिछले दिल्ली दौरे में प्रधानमंत्री ने इसकी स्वीकृति दे दी है. सौर ऊर्जा पावर प्लांट का लोकार्पण कार्यक्रम 10 जुलाई को होना निश्चित हुआ है.

बता दें कि पिछले हफ्ते ही मध्यप्रदेश के राजभवन में नव नियुक्त राज्यपाल ने शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल के 28 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी. इसी के साथ तीन महीने बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को अपनी पूरी टीम मिल गयी है. वरना इसके पहले वो लंबे समय तक अकेले फिर पांच मंत्रियों के साथ काम चला रहे थे. इस मंत्रिमंडल में बीस कैबिनेट और आठ राज्यमंत्री बनाये गये.

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले भोपाल से दिल्ली तक लंबी कवायद चली जिसमें किसे रखा जाये किसे नहीं इस पर लंबा मंथन हुआ मगर जो नाम सामने आये उसस ये साफ हो गया कि शिवराज अपने पुराने मंत्रिमंडल के साथियों को रख नहीं पाये. नये मंत्रिमंडल में बीजेपी में आये ज्योतिरादित्य सिंधिया की जमकर चली. उनकी सुनी गयी और दस उनके समर्थकों को जगह दी गयी जिसमें पांच कैबिनेट और पांच राज्यमंत्री बनाये गये.

Post navigation

Previous: देश में चीन-पाकिस्तान से नहीं आएंगे बिजली सप्लाई,सरकार ने लगाया प्रतिबंध
Next: तिरुवनंतपुरम में लॉकडाउन के चलते कम से कम स्टाफ के साथ काम करेगा साराभाई स्पेस सेंटर

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.