Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ICMR के अनुसार, देश में अबतक कोरोना वायरस के एक करोड़ से अधिक किए जा चुके टेस्ट
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

ICMR के अनुसार, देश में अबतक कोरोना वायरस के एक करोड़ से अधिक किए जा चुके टेस्ट

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
rfedsfsdf

भारत ने कोरोना वायरस टेस्टिंग के मामले में सोमवार को एक नया आंकड़ा छू लिया है. ICMR के अनुसार, देश में अबतक कोरोना वायरस के एक करोड़ से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं. ऐसा करना वाला भारत दुनिया में पांचवां देश बन गया है.

ICMR के आंकड़ों के अनुसार, देश में अब हर रोज करीब ढाई लाख टेस्ट हो रहे हैं. हालांकि, रविवार को छुट्टी के कारण ये आंकड़ा कुछ हदतक कम रहा, लेकिन सोमवार सुबह 11 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, देश में 1 करोड़ कोरोना वायरस के टेस्ट किए जा चुके हैं.

आपको बता दें कि भारत में 30 जनवरी को कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था, उसके बाद मार्च तक देश में सिर्फ एक ही लैब पुणे में थी. लेकिन आज देश में करीब 1100 ऐसी लैब हैं, जहां पर कोरोना वायरस का सैंपल दिया जा सकता है.

इनमें से करीब 300 लैब प्राइवेट हैं, जबकि बाकी सरकारी लैब हैं. देश में रोज करीब ढाई लाख टेस्ट हो रहे हैं, ICMR का अगला लक्ष्य हर दिन तीन लाख कोरोना वायरस का टेस्ट करने से है.

गौरतलब है कि दुनिया के कई एक्सपर्ट ने माना है कि अधिक से अधिक टेस्टिंग करके कोरोना वायरस की रफ्तार को कम किया जा सकता है.

भारत में सबसे अधिक टेस्टिंग के मामले में तमिलनाडु सबसे आगे है, उसके बाद महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली जैसे राज्यों का नंबर आता है. तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र और यूपी ऐसे राज्य हैं जहां अब हर रोज 30 हजार से अधिक टेस्ट किए जा रहे हैं.

अगर दुनिया को देखें तो अबतक चीन में 9 करोड़, अमेरिका में तीन करोड़, रूस में दो करोड़ और ब्रिटेन-भारत में एक-एक करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: तिरुवनंतपुरम में लॉकडाउन के चलते कम से कम स्टाफ के साथ काम करेगा साराभाई स्पेस सेंटर
Next: LAC पर एक किमी. पीछे हटी चीनी सेना, हटाई 62 नई पोस्ट, लेकिन अब भी सतर्क है भारतीय सेना

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.