Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • LAC पर एक किमी. पीछे हटी चीनी सेना, हटाई 62 नई पोस्ट, लेकिन अब भी सतर्क है भारतीय सेना
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

LAC पर एक किमी. पीछे हटी चीनी सेना, हटाई 62 नई पोस्ट, लेकिन अब भी सतर्क है भारतीय सेना

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
fdcfsdf

भारत और चीन के बीच बॉर्डर पर करीब दो महीने से जारी तनाव अब कम होता दिख रहा है. सोमवार को खबर आई कि लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर चीनी सेना ने गलवान घाटी से अपने टेंट वापस हटा लिए हैं. भारत और चीन के बीच कॉर्प्स कमांडर के लेवल पर हुई बातचीत के बाद इस मसले पर सहमति बनी है. मई के बाद से फिंगर 4 के पास चीनी सेना ने बड़ी संख्या में टेंट लगा लिए थे.

सोमवार को चीनी सेना के बैक ऑफ में ये बातें ध्यान देने वाली हैं..

• पैंगोंग झील के पास फिंगर 4 में चीनी सेना के पीछे हटने का ये पहला संकेत है.

• चीन ने अभी यहां से पूरा जमावड़ा नहीं बल्कि कुछ हदतक मौजूदगी हटाई है.

• चीन ने फिंगर 4 पर अपनी पॉजिशन को कुछ हिस्सों में बांट लिया है.

• फिंगर 4 के पास चीन ने करीब अपनी 62 नई पोस्ट को हटा लिया है.

• 10 मई के बाद से चीन ने करीब 300 नई पॉजिशन तैनात कर ली थीं.

चीनी सेना यहां अब अपने टेंट वापस ले जा रही है, कुछ सैनिकों की वापसी हुई है और बॉर्डर से सटाकर जो सैन्य साजो सामान रखा था उसे भी हटाया जा रहा है. पूरी बातचीत की प्रक्रिया के दौरान भारत ने अपने पक्ष में एक ही बात कही थी, जिसमें वह अप्रैल से पहले की स्थिति को लागू करना चाहता है.

भारत और चीन के बीच मई की शुरुआत में LAC में तनाव शुरू हुआ था. जब चीनी सेना ने भारत के द्वारा बताई गई LAC को पार कर लिया था और आगे आकर अपना जमावड़ा बढ़ाया था. चीनी सेना पैंगोंग झील के पास तक आ पहुंची थी.

इसी मसले को लेकर दोनों देशों की सेनाओं के बीच कई लेवल की बात हुई है. जिसमें कॉर्प्स कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल तक ने आपस में बात की है. दोनों देशों के बीच इस बात पर सहमति बनी थी कि मौजूदा हालात को काबू में लाया जाएगा, बॉर्डर पर जवानों की संख्या कम होगी और चीन मौजूदा जगह से पीछे हटेगा.

हालांकि, अब जब चीन के टेंट पीछे हटने की खबर है. तो भारतीय सेना पूरी तरह से सतर्क है और जबतक वह इस बात की पुष्टि नहीं कर लेती है तबतक चीन की बात पर यकीन नहीं किया जाएगा. इससे पहले भी 6 जून की वार्ता में चीन ने पीछे हटने पर सहमति जारी की थी, लेकिन बाद में 15 जून को दोनों देशों के बीच झड़प हो गई थी और भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हुए थे.

Post navigation

Previous: ICMR के अनुसार, देश में अबतक कोरोना वायरस के एक करोड़ से अधिक किए जा चुके टेस्ट
Next: डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस को कहा चाइनीज़ वायरस, अधिक टेस्ट की वजह से बढ़ रहे केस

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.