Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने गुरुग्राम के मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में डोनेट किया अपना प्लाज्मा
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने गुरुग्राम के मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में डोनेट किया अपना प्लाज्मा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
FSCXCZXC

पिछले महीने कोरोना वायरस संक्रमण को मात देने वाले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने अब दूसरे मरीजों की जान बचाने के लिए अपना प्लाज्मा डोनेट किया है। जागरण  संवादताता के मुताबिक, भाजपा नेता संबित पात्रा ने सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में जाकर अपना प्लाज्मा डोनेट किया है। इसकी जानकारी खुद संबित पात्रा ने भी दी है। उन्होंने बताया है- मैंने अपना प्लाज्मा दान किया है। मैं खुद भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुआ था और फिर ठीक हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ संदेश दिया है कि हमें दूसरों को जान बचानी चाहिए।’ इसी के साथ संबित पात्रा ने कोरोना वायरस से ठीक हुए दूसरे लोगों से भी अपील की है कि वह प्लाज्मा दान कर दूसरे मरीजों की जिंदगी बचाएं।

गौरतलब है कि मई महीने के अंत में भारतीय जानता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा (BJP spokesperson Sambit Patra) कोरोना की चपेट में आए थे, जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जून के पहले सप्ताह में वह ठीक होकर घर आ गए थे।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस संक्रमित गंभीर मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी इस्तेमाल की जा रही है। इस थेरेपी से मरीजों की जान बचाने में सफलता मिली है, लेकिन 100 फीसद कारगर हो, ऐसा भी नहीं है। प्लाज्मा थेरेपी से लोगों की जान बचाने के मकसद से दिल्ली में प्लाज्मा बैंक स्थापित किया गया है।

 

यहां पर बता दें कि संबित पात्रा खुद भी डॉक्टर हैं वह हिंदू राव अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर भी रहे हैं। इसके बाद राजनीति में आए और फिलहाल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं।

संबित पात्रा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में ओडिशा की पुरी सीट से चुनाव भी लड़ा था, लेकिन सत्तासीन बीजू जनता दल के उम्मीदवार पिनाकी मिश्रा से हार गए थे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पूछताछ के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे संजय लीला भंसाली
Next: टिक टॉक स्टार रहीं संध्या चौहान ने कर ली आत्महत्या, डिप्रेशन बनी वजह

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 20 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 21 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 21 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.