Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • टिक टॉक स्टार रहीं संध्या चौहान ने कर ली आत्महत्या, डिप्रेशन बनी वजह
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

टिक टॉक स्टार रहीं संध्या चौहान ने कर ली आत्महत्या, डिप्रेशन बनी वजह

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
UTYUYTU

डिप्रेशन की वजह से एक और टिक टॉक स्टार ने अपनी जिंदगी को ख़त्म कर लिया है। कुछ दिन पहले टिक टॉक स्टार सिया कक्कड़ की सुसाइड की खबर ने सबको हैरान कर दिया था। अब टिक टॉक स्टार रहीं संध्या चौहान ने आत्महत्या कर ली है। संध्या दिल्ली यूनिवर्सिट की स्टूडेंट थीं। उनकी उम्र केवल 18 साल बताई जा रही है। संध्या के पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डिप्रेशन बनी आत्महत्या की वजह

खबरों की मानें तो, सिया कक्कड़ की तरह संध्या भी डिप्रशन का शिकार थीं। वो पिछने 2-3 महीने से डिप्रेशन में थीं और आखिरकार उन्होंने अपनी जंदगी को खत्म कर लिया। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक संध्या की बॉडी को सबसे पहले उनके कजिन ने देखा था, जिसके बाद उन्होंने पुलिस और परिवार के बारे में सूचना दी। आनन फानन में संध्या को SDS Global Hospital हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिवार का कहना है कि संध्या डिप्रेशन में थी लेकिन उनके आत्महत्या करने पीछे असल वजह क्या है, इसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने संध्या का फोन भी जब्त कर लिया है ताकी जांच के दौरान उन्हें फोन से कुछ क्लू मिल सके।

टिक टॉक बैन होने से थीं अपसेट

खबरों की मानें तो संध्या टिक टॉक बैन होने की वजह से भी काफी अपसेट थीं। दरअसल, भारत सरकार ने हाल में टिक टॉक समेत चीन के 59 एप्स को भारत में बैन कर दिया है। भारत और चीन के बीच चल रही तनातनी को देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है।

सिया कक्कड़ ने भी की थी आत्महत्या

आपको बता दें कि सिया ने 26 जून को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। फिलहाल दिल्ली पुलिस इनके केस की भी जांच कर रही है। इस सिलसिले में पुलिस लगातार सिया के रिश्तेदारों, परिचितों और स्कूल के दोस्तों से पूछताछ कर रही है। इस बाबत सिया कक्कड़ के मैनेजर से भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है। सिया को फोन भी जब्त कर लिया गया है। सिया भी डिप्रेशन का शिकार थीं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने गुरुग्राम के मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में डोनेट किया अपना प्लाज्मा
Next: पोस्ट ऑफिस या नामित बैंक में 31 जुलाई 2020 तक खुलवाया जा सकता है सुकन्या समृद्धि अकाउंट

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 20 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 21 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 21 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.