Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना वायरस का संक्रमण डायबिटीज के रोगियों के लिए बेहद खतरनाक है: एम्स निदेशक
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

कोरोना वायरस का संक्रमण डायबिटीज के रोगियों के लिए बेहद खतरनाक है: एम्स निदेशक

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
03_04_2020-profravikant_20161421-300x249

दुनिया में कोरोना वायरस कोविड-19 का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। वैसे तो कोरोना वायरस किसी को भी संक्रमित कर सकता है, मगर चिकित्सकों के मुताबिक इससे उन लोगों को ज्यादा खतरा है जिन्हें पहले से कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या है अथवा जो लोग उम्रदराज हैं।

एम्स ऋषिकेश के निदेशक और मधुमेह रोग विशेषज्ञ प्रो. रवि कांत के अनुसार कोरोना वायरस का संक्रमण डायबिटीज के रोगियों के लिए खतरनाक है। डायबिटीज के रोगियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता अन्य सामान्य लोगों के मुकाबले बहुत कम होती है।

इससे रक्त में ग्लूकोज की अधिकता हो जाती है और संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ता है। प्रो. रवि कांत ने मधुमेह के रोगियों को कोरोना काल में विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा है।

प्रो. रविकांत ने बताया कि भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या बहुत अधिक है। इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन के मुताबिक भारत में 2019 तक डायबिटीज के मरीजों की संख्या 07 करोड़ थी और यह संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है।

कोरोना वायरस के संक्रमण के लगातार बढ़ने और डायबिटीक मरीजों में इसके गंभीर परिणाम के मद्देनजर विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा डाइबिटीज के मरीजों के लिए गाइडलाइंस जारी की गई हैं। जिसमें मरीजों को कोविड संक्रमण से बचने के लिए जरूरी सावधानियां बताई गई हैं।

डायबिटीज के मरीजों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से ब्लड में शुगर की मात्रा अधिक होने जाने पर वायरस के शरीर में जीवित रहने के आसार बढ़ जाते हैं। लिहाजा डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे प्राथमिक ध्यान देने वाली बात है कि उनकी ब्लड शुगर मात्रा नियंत्रित होनी चाहिए।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: गैंगस्टर विकास दुबे ने बदमाश राजू खुल्लर की बहन सोनू खुल्लर से शादी की थी
Next: बिहार: जीतन राम मांझी के दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने 10 जुलाई को पार्टी कोर समूह की बैठक बुलाई

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 44 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 48 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 52 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.