Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • संत नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, कई नेताओं के संपर्क में थे
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

संत नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, कई नेताओं के संपर्क में थे

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
ujytghnjgjhgj-300x225

संत नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्र कुमार इसरानी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। मंडल अध्यक्ष चंदू भैया संगठन के अलावा अन्य कई कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। इस सिलसिले में प्रतिदिन क्षेत्र के नेताओं और कार्यकर्ताओं से इनका संपर्क था। इसरानी ने कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय विधायक और विधानसभा प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी थी। इसके पूर्व भाजपा नेता किशन अच्छानी व युवा भाजपा नेता सौरभ गंगारामानी भी कोरोना संक्रमित मिले थे।

भोपाल में मिले 44 कोरोना पॉजिटिव, 32 स्वस्थ होकर लौटे

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को 44 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं 32 लोग स्वस्थ होकर लौटे हैं। शहर के सबसे पॉश इलाके अरेरा कॉलोनी से एक महिला कोरोना संक्रमित मिली है। मैनिट संस्थान से जुड़े दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अरविंद विहार, बाग मुगलिया से दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। खानू गांव से संबंधित एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, वहीं बुधवारा इलाके से तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। करोंद क्षेत्र से भी एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पंजाब का पांचवां मेडिकल कालेज मलेरकोटला में होगा स्थापित, पढ़े पूरी खबर
Next: डॉ भीमराव अंबेडकर के आवास पर हुई घटना पर CM ठाकरे ने सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 45 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 49 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 52 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.