Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पंजाब का पांचवां मेडिकल कालेज मलेरकोटला में होगा स्थापित, पढ़े पूरी खबर
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

पंजाब का पांचवां मेडिकल कालेज मलेरकोटला में होगा स्थापित, पढ़े पूरी खबर

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
hgfhghgh

पंजाब का पांचवां मेडिकल कालेज मलेरकोटला में स्थापित होगा। यह मेडिकल कालेज राज्य का पहला ऐसा मेडिकल कालेज होगा जोकि अल्पसंख्यक कोटे से बनेगा। केंद्र के अल्पसंख्यक मंत्रालय ने मेडिकल कालेज स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। अब पंजाब सरकार ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है। अल्पसंख्यक कोटे से इस प्रोजेक्ट को लाने में कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना लगातार प्रयास कर रही थीं।

केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, जमीन की तलाश हुई शुरू

पंजाब में तीन मेडिकल कालेज अमृतसर, पटियाला और फरीदकोट पहले से ही सक्रिय है।  चौथा मेडिकल कालेज मोहाली में तैयार हो रहा है। इसके बाद केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत मालेरकोटला में अल्पसंख्यक कोटे से 5वां मेडिकल कालेज स्थापित करने की तैयारी है। इस मेडिकल कालेज की मंजूरी अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा दी गई है।

कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने भी लगाई मुहर

कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अल्पसंख्यक कोटे से मालेरकोटला में मेडिकल कालेज बनता है तो इससे स्थानीय लोगों को खासा फायदा पहुंचेगा। वर्तमान में इमरजेंसी की सूरत में लोगों को पटियाला,लुधियाना या चंडीगढ़ जाना पड़ता है।

इसके लिए रजिया सुल्ताना ने ही अल्पसंख्यक मंत्रालय से लगातार संपर्क बनाए रखा। मंत्री के पत्र के बाद मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को हिदायदें जारी कर दी। मुख्यमंत्री ने एडवाइजर डा. केके तलवाड़ के साथ सलाहकर डिप्टी कमिश्नर संगरूर को मेडिकल कालेज के लिए प्रपोजल तैयार करने के निर्देश दे दिए।

—

अल्पसंख्यक मंत्रालय उठाएगा खर्च

अल्पसंख्यक कोटे से बनने वाले मेडिकल कालेज के लिए राज्य सरकार को जमीन मुहैया करवानी पड़ेगी। इसके अलावा सारा खर्च अल्पसंख्यक मंत्रालय उठाएगा। बाकी के नियम कानून मेडिकल कालेज वाले ही लागू होंगे।

—–

” डिप्टी कमिश्नर संगरूर को मालेरकोटला ब्लाक 2 में मेडिकल कालेज के लिए जमीन चिन्हित करने व प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने के निर्देश जारी कर दिए गए है। मेडिकल कालेज की प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार होते ही केंद्र सरकार को भेज दी जाएगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे एक इनामी अपराधी को नजफगढ़ इलाके से किया गिरफ्तार
Next: संत नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, कई नेताओं के संपर्क में थे

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 44 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 48 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 51 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.