Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कानपुर हमले में शहीद सिपाही का परिवार हुआ खुश :विकास दुबे एनकाउंटर
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

कानपुर हमले में शहीद सिपाही का परिवार हुआ खुश :विकास दुबे एनकाउंटर

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (2)

दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के कानपुर एनकाउंटर में मारे जाने के बाद विकरू गांव की घटना में शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों ने खुशी जाहिर की है. औरैया में शहीद सिपाही राहुल के परिजनों ने विकास दुबे को मार गिराए जाने की खबर पर कहा कि जो हुआ ठीक हुआ.

शहीद सिपाही राहुल विधूना के रुरुकलां के रहने वाले थे. उनकी बहन नन्दिनी ने कहा कि आज भाई का शांति हवन है. विकास के एनकाउंटर की कार्रवाई से आज भाई की आत्मा को शांति मिली होगी. नन्दिनी ने कहा कि वह सरकार से चाहती हैं कि आगे भी इस विकास दुबे के फरार साथियों को पकड़े और सख्त से सख्त सजा दिलाए.

बता दें कि कानपुर में ही दुर्दांत अपराधी विकास दुबे को यूपी एसटीएफ ने मार गिराया है. दरअसल, उज्जैन से गिरफ्तार विकास दुबे को यूपी एसटीएफ 3 गाड़ियों से करीब 700 किालेमीटर दूर कानपुर ला रही थी. यहां कानपुर देहात में अचानक एसटीएफ की वो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है,

जिसमें विकास दुबे सवार होता है. इसके बाद शुरू होता है एनकाउंटर, जो 10 मिनट बाद ही विकास दुबे की मौत और 4 सिपाहियों के घायल होने के रूप में समाप्त हो जाता है. एसएसपी और अस्‍पताल के डॉक्‍टरों ने विकास दुबे के मारे जाने की पुष्टि की है. कानपुर के आईजी मोहित अग्रवाल ने भी गैंगस्‍टर विकास दुबे के मारे जाने की पुष्टि कर दी है.

कानपुर के एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि एसटीएफ की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी. इस दौरान आरोपी विकास दुबे ने कार में सवार पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की. इसी बीच एसटीएफ की दूसरी गाड़ियां पहुंच गईं और पुलिस की जवाबी फायरिंग में विकास दुबे को गोली लगी. उधर, पता चला है कि 4 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, इनमें एक इंस्पेक्टर, एक एएसआई और दो सिपाही शामिल हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए :मायावती
Next: WHO प्रमुख का कोरोना वायरस पर बड़ा बयान

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.