Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • WHO प्रमुख का कोरोना वायरस पर बड़ा बयान
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

WHO प्रमुख का कोरोना वायरस पर बड़ा बयान

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
mcms

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि कोविड-19 महामारी ज्यादा बदतर हो रही है. गौरतलब है कि संक्रमण के मामले दुनिया भर में 1 करोड़ 25 लाख से ज्यादा हो गए हैं. जबकि मौत के आंकड़े करीब 5 लाख 59 हजार दर्ज किए गए हैं WHO प्रमुख डॉक्टर टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसुस ने कहा, “कोरोना वायरस काबू में नहीं आ रहा है”.

टेड्रोस जिनेवा में कोविड-19 महामारी मूल्यांकन पर ब्रीफिंग कर रहे थे. उन्होंने खुलासा किया कि दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले पिछले छह हफ्तों में दोगुना हो गए हैं. उन्होंने अपनी संस्था का बचाव करते हुए कहा, “श्वसन संबंधी महामारी की आशंका जताई गई थी. मगर तमाम चेतावनियों के बावजूद दुनिया तैयार नहीं थी. हमारा तंत्र तैयार नहीं था. हमारे समुदाय तैयार नहीं थे और हमारा स्पलाई चेन टूट गया.

चिंता की बात ये है कि अफ्रीका शुरू के पहले छह महीनों से संकट से अछूता था मगर अब वहां भी संक्रमण के मामले बढ़ तेजी से बढ़ रहे हैं.” उन्होंने आह्वान किया कि यही सही वक्त जब हम ईमानदारी से विचार करें. WHO प्रमुख ने अमेरिका, ब्राजील और भारत में महामारी के विस्फोट रूप लेने पर भी चिंता जताई.

उन्होंने कहा कि जिन मुल्कों ने महामारी को रोकने में सफलता पाई है उन्होंने बुनियादी जन स्वास्थ्य उपाय अपनाकर ही संक्रमण को काबू कर पाए हैं. बड़े पैमाने पर कोविड-19 की टेस्टिंग, आक्रमक तरीके से कंटैक्ट ट्रेसिंग और संक्रमित लोगों को आइसोलेट कर कोरोना की रफ्तार को धीमा किया गया.

ट्रेडस ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ दुनिया के नेताओं से एकजुट होने की अपील की. उन्होंने आह्वान किया कि महामारी के प्रति गंभीरता को राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय राजनीति से अलग रखना चाहिए.

उन्होंने कहा कि बिना एकजुटता के साझा दुश्मन से लड़ना मुश्किल है जबकि दुश्मन लोगों की अंधाधुंध जान ले रहा है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या हम अपने साझा दुश्मन की पहचान में अंतर नहीं कर सकते? क्या हम ये नहीं समझ सकते कि हमारे बीच विभाजन और दरार कोरोना वायरस के लिए मुफीद है?

Post navigation

Previous: कानपुर हमले में शहीद सिपाही का परिवार हुआ खुश :विकास दुबे एनकाउंटर
Next: RBI के लिए विकास पहली प्राथमिकता- RBI गवर्नर शक्तिकांत दास

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.