Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • 11 जुलाई :विश्व जनसंख्या दिवस
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

11 जुलाई :विश्व जनसंख्या दिवस

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
1562748337-3218

दुनियाभर में तेजी से बढ़ती जनसंख्या की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है. बढ़ती जनसंख्या कई विकासशील देशों के लिए बड़ी समस्या है. यहां जनसंख्या विस्फोट एक गंभीर चिंता का विषय है.

लेकिन इस बार दुनिया कोरोना महामारी की गिरफ्त में है. ऐसे में संयुक्त राष्ट्र ने विश्व जनसंख्या दिवस 2020 की थीम में महिलाओं के स्वास्थ्य और अधिकारों से संबंधित रखी है. विश्व जनसंख्या दिवस 2020 की थीम है- ‘कोविड-19 की रोकथाम: महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ और अधिकारों की सुरक्षा कैसे हो’.

देश-दुनिया में महिलाएं अक्सर असुरक्षित माहौल में काम करती हैं. उनकी सुरक्षा पर खास ध्यान नहीं दिया जाता है. जबकि दुनियाभर में करीब 60 फीसदी महिलाएं अनौपचारिक रूप से अर्थव्यवस्था में योगदान देती हैं.

कोरोना संकट में महिलाओं की परेशानी पहले से और ज्यादा बढ़ गई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना संकट के समय 5 साल से कम उम्र के शिशुओं और उनकी माताओं को पर्याप्त स्वास्थ्य सेवाएं और पोषक तत्व नहीं मिल रहे हैं. इस वजह से उनकी मृत्यु दर बढ़ी है.

इस दौरान शिशुओं की मृत्यु के 2,53,500 और माताओं की मृत्यु के 12,200 ज्यादा मामले सामने आए हैं. इस मुश्किल समय में महिलाओं को अपना और शिशुओं का खास ध्यान रखना आवश्यक है. परिवार के अन्य सदस्य भी उनका ध्यान रखें.

Worldometers के अनुसार, इस समय दुनिया की जनसंख्‍या 7.7 बिलियन है. चीन दुनिया की सबसे ज्‍यादा जनसंख्‍या वाला देश है. चीन के बाद सबसे ज्यादा जनसंख्या भारत में है.

भारत की जनसंख्या करीब 135 करोड़ है. वर्तमान में सबसे तेज गति से जनसंख्या बढ़ने करने वाला देश नाइजीरिया है. साल 2050 तक नाइजीरिया के अमेरिका को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंचने की संभावना है.

Post navigation

Previous: प्रियंका गांधी ने विकास दुबे एनकाउंटर में न्यायिक जांच की मांग की :कानपुर कांड
Next: योगी सरकार का बड़ा फैसला अब हफ्ते में 5 दिन ही खुलेंगे ऑफिस व बाजार: कोरोना वायरस

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.