Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भोपाल में बच्चों में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैला
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

भोपाल में बच्चों में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैला

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
05_06_2020-bhopal_corona_cases_202065_8934

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बच्चों में बड़ी तेजी से कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा है. बीते 11 दिनों में 44 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. यह बच्चे 15 साल तक के हैं. राजधानी भोपाल में अनलॉक के दौरान इस महीने में 11 दिनों में टोटल 12960 सेंपल लिए गए,

इनमें 767 मरीज पॉजिटिव निकले. पॉजिटिव निकलने वाले लोगों में 44 लोग 15 साल तक के बच्चे भी शामिल हैं. ऐसे में अब भोपाल प्रशासन अलर्ट मोड पर है. लोगों को सतर्क रहने व सावधानी बरतने कहा गया है.

1 साल से 15 साल तक के 44 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए. अगर इस उम्र के हिसाब से 18 साल के लोगों को भी जोड़ा जाए तो यह संख्या 56 होगी. 1 साल के बच्चों की संख्या 5 है. जबकि 11 से 15 साल के बच्चों की संख्या 20 है. बताया जा रहा है

कि बेफिक्री और लापरवाही की वजह से बच्चों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है. बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए घर के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग, माक्स और सैनिटाइजर का उपयोग करना जरूरी है.

राजधानी भोपाल के पुराने शहर में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं. इब्राहिम गंज इलाके में तो टोटल लॉकडाउन किया गया है. यहां पर तेजी से संक्रमण फैला है.

कुछ दिनों में ही 50 से ज्यादा कोरोना मरीज सामने आए. कलेक्टर ने यहां पर एक सप्ताह तक लॉकडाउन किया है. यहां पर सिर्फ जरूरत की चीजों की सप्लाई की जा रही है. एक परिवार के 10 से 15 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले. इन में भी बच्चों की संख्या करीब 12 बताई जा रही है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: हरदोई में तैनात CO नागेश मिश्रा का PGI में निधन
Next: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुलाई आज कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 45 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 49 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 52 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.