Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुलाई आज कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुलाई आज कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बिहार में एक बार फिर से लॉकडाउन लगाने की तैयारी है. मंगलवार को बिहार सरकार ने आलाधिकारियों की हाई लेवल मीटिंग बुलाई है. इस मीटिंग में राज्य में कोरोना वायरस के मामलों की उच्चस्तरीय समीक्षा की जाएगी.

सीएम नीतीश कुमार बैठक में मौजूदा हालात की समीक्षा करेंगे और इसके बाद अंतिम तौर पर लॉकडाउन पर सहमति बन सकेगी. बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया कि राज्य सरकार पूर्ण लॉकडाउन पर गंभीरता से विचार कर रही है. मुख्य सचिव ने बताया कि मंगलवार तक इस संबंध में फैसला ले लिया जाएगा.

17 हजार के पार हुई मरीजों की संख्या

बिहार में कोरोना संक्रमण की स्थिति विस्फोटक हो गई है. राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 17,421 से भी ऊपर चली गई है. राज्य में कोरोना वायरस से एक डॉक्टर की भी मौत हो गई. इसके साथ ही सोमवार को 9 संक्रमित मरीजों की मौत पटना में हुई है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बिहार में सोमवार को 1116 नए कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है.

इनमें अररिया में 1, अरवल में 20, औरंगाबाद में 3, बांका में 3, बक्सर में 1, दरभंगा में 3, बेगूसराय में 79, भागलपुर में 78, पूर्वी चंपारण में 11, गया में 65, गोपालगंज में 22, जमुई में 28, किशनगंज में 8, लखीसराय में 1, मधेपुरा में 7, मधुबनी में 41, मुंगेर में 68, मुजफ्फरपुर में 76, नालंदा में 24, नवादा में 7, पटना में 229, पूर्णिया में 8, रोहतास में 51, सहरसा में 11, सारण में 8, शेखपुरा में 5, शिवहर में 4, सीतामढ़ी में 6, पश्चिमी चंपारण में 39 नए संक्रमित मरीज मिले हैं. इस प्रकार 38 जिलों में 1116 नए संक्रमित मरीज पाए गए हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भोपाल में बच्चों में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैला
Next: एडीजी लॉ एंड आर्डर ने किया बड़ा खुलासा :Vikas Dubey

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 44 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 47 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 51 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.